मुंबई, भारतीय जनता पार्टी के नेता किरीट सोमैया ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता एवं महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री हसन मुशरिफ की 100 करोड़ रुपये से अधिक की ‘बेनामी’ संपत्तियों की सूची आयकर विभाग को सौंप दी है.
उन्होंने यहां आयकर विभाग के कार्यालय पहुंचने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए यह आरोप भी लगाया कि 47 कंपनियों (जिसमें मुशरिफ के परिवार के सदस्य निदेशक हैं) के माध्यम से धन शोधन करके एक चीनी फैक्टरी को 100 करोड़ रुपये से अधिक धनराशि हस्तांतरित की गई.
सोमैया ने कहा, ‘हमारी मांग है कि इन सभी ‘बेनामी’ संपत्तियों (किसी और के नाम पर अचल संपत्ति) को जब्त कर लिया जाए. यह ठाकरे – पवार सरकार (राज्य की महा विकास अघाडी सरकार का जिक्र करते हुए) की जिम्मेदारी है कि वह जांच करे कि पैसा कहां से आया. ठाकरे-पवार सरकार जांच शुरू क्यों नहीं कर रही?’ मुशरिफ ने सोमैया द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों का खंडन किया है.





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


