Home Maharashtra अध्यक्ष लगातार समय बर्बाद कर रहे हैं और विधानसभा चुनाव तक वह...

अध्यक्ष लगातार समय बर्बाद कर रहे हैं और विधानसभा चुनाव तक वह यह फैसला लेंगे, इसलिए हम कोर्ट जाने के लिए मजबूर – शरद पवार

41
0

मुंबई, राकांपा में पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न का मुद्दा चुनाव आयोग तक चला गया है। अब चुनाव आयोग ही ये पैâसला करेगा कि पार्टी का नाम और चुनाव चिह्न किसे मिलेगा? इस मामले में सुनवाई चल रही है। इस बीच विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर पर राकांपा अध्यक्ष का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि ‘हमें लगता है कि अध्यक्ष लगातार समय बर्बाद कर रहे हैं और विधानसभा चुनाव तक वह यह फैसला लेंगे। इसलिए हम कोर्ट जाने के लिए मजबूर हुए हैं। उन्होंने कहा कि जब हमने देखा कि जानबूझकर देरी की जा रही है। इसलिए हम कोर्ट गए। हमारी मांग है कि यह फैसला एक निश्चित अवधि के भीतर लिया जाना चाहिए। शरद पवार ने सुप्रीम कोर्ट से महाराष्ट्र विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को एक निश्चित समय सीमा के भीतर शिवसेना और राकांपा विधायकों की अयोग्यता याचिकाओं पर निर्णय लेने का निर्देश देने की मांग की। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष ने इस पर निर्णय लेने में देरी की है। याचिकाओं पर निर्णय लेने में अध्यक्ष का भी अधिकार होता है, इसलिए राकांपा ने पहले विधानसभा अध्यक्ष के यहां विधायकों की अयोग्यता की याचिका दायर की थी। अध्यक्ष द्वारा याचिका पर निर्णय लेने में विलंब करने के बाद राकांपा ने भी सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की अयोग्यता की याचिका पर निर्णय लेने में देरी के लिए विधानसभा अध्यक्ष को कड़ी फटकार लगाई। भारत के मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि अयोग्यता याचिकाओं पर निर्णय अगले विधानसभा चुनाव से पहले लेना होगा या पूरी प्रक्रिया निष्फल हो जाएगी। शरद पवार ने महाराष्ट्र में ड्रग रैकेट पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि नशीली दवाओं की मात्रा बड़े पैमाने पर बढ़ रही है। इसके पीछे कौन है इसका तुरंत पता लगाया जाना चाहिए।