Home Crime कस्तूरबा अस्पताल में टली बड़ी घटना

कस्तूरबा अस्पताल में टली बड़ी घटना

45
0

मुंबई, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में बड़ा हादसा होने से टल गया और स्थानीय महानगरपालिका की सूझबूझ के कारण कोई हानि नहीं हुई। सभी मुंबईकर महानगरपालिका की कार्यशैली की प्रशंसा कर रहे हैं। दरअसल, कल मुंबई के बहुचर्चित अस्पताल कस्तूरबा अस्पताल में एक बड़ा हादसा हुआ। एलपीजी गैस की पाइप से गैस लीक हो गई और यह बड़े हादसे को अंजाम दे सकती थी। लेकिन पहले से किए गए इंतजामों के कारण बड़े हादसे को आसानी से टाल दिया गया।
हालांकि, हादसे के वक्त एलपीजी गैस लीक को लेकर मची अफरा-तफरी के बीच अस्पताल के सभी मरीजों को सुरक्षित कर लिया गया था। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की ३ गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थिति को संभाल लिया। अस्पताल प्रबंधन ने भी स्थिति को अपने ढंग से संभाल लिया था। इस घटना से एक भी मरीज प्रभावित नहीं हुआ। जहां गैस लीकेज हुई थी, उसके पास से वॉर्ड के सभी ५८ मरीजों को सुरक्षित दूसरे वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया। कहीं कोई भी परेशानी नहीं आई।
डटे रहे स्टाफ
गैस रिसाव का आभास होते ही वॉर्ड का मेडिकल स्टाफ अपनी जान की परवाह किए बिना डटा रहा। अपनी तत्परता का परिचय देते हुए अस्पतालकर्मी तब तक डटे रहे, जब तक वॉर्ड के सारे मरीज दूसरे वॉर्ड में शिफ्ट नहीं हो गए।