Home Maharashtra 11 बांग्लादेशी हिरासत में, मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड बरामद

11 बांग्लादेशी हिरासत में, मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड बरामद

37
0

पुणे : महाराष्ट्र के पुणे शहर में अवैध रूप से रहने वाले कम से कम 11 बांग्लादेशी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है, इनमें से तीन नाबालिग हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के अनुसार, उनके पास जाली दस्तावेजों का उपयोग करके बनवाये गये पैन कार्ड, आधार कार्ड और मतदाता पहचान पत्र मिले हैं । एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘हमें देवाची उरुली इलाके में कुछ बांग्लादेशियों के अवैध रूप से रहने के बारे में सूचना मिली, जिसके बाद हमने तलाशी ली। वे बिना पासपोर्ट और अन्य दस्तावेजों के वहां रहते मिले हैं । बांग्लादेश के रहने वाले ये लोग शहर में छोटे-मोटे काम करते हैं । उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता, पासपोर्ट अधिनियम और विदेशी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।