मुंबई : कोरोना की वजह से पिछले साल मंद रहे रियल इस्टेट के लिए 2021 शानदार रहा है। घरों की बिक्री बढ़ने से सरकार को भी मोटी कमाई हो रही है। मुंबई रजिस्ट्रेशन विभाग के मुताबिक, केवल दिसंबर 2021 में ही सरकार को प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन से 600 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिल चुका है।
पिछले 6 महीने से राजस्व विभाग को स्टैंप ड्यूटी और रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में 500 करोड़ रुपये से 550 करोड़ रुपये तक की आमदनी हुई है। पूरे साल में मार्च में सरकार को रजिस्ट्रेशन से रेकॉर्ड कमाई हुई थी। केवल मार्च में 17,728 रजिस्ट्रेशन से सरकार को 874 करोड़ रुपये का राजस्व मिला था। पिछले साल स्टैंप ड्यूटी में छूट होने पर केवल दिसंबर में 680 करोड़ की कमाई हुई थी। मई से नवंबर के बीच हर महीने 150 करोड़ रुपये से 287 करोड़ रुपये का राजस्व सरकार को मिला।
बता दें कि कोरोना की रफ्तार बढ़ने पर सरकार ने 21 मार्च 2020 को प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन कार्यालय को बंद कर दिया था। 2 महीने बाद 16 मई 2020 से एक बार फिर प्रॉपर्टी संबंधित रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ हुई थी। लॉकडाउन की वजह से यह सेक्टर सबसे अधिक प्रभावित हुआ था। रियल इस्टेट सेक्टर में जान फूंकने के लिए सरकार ने स्टैंप ड्यूटी में 3 प्रतिशत और 2 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया। इससे इस उद्योग को बड़ी राहत मिली। सितंबर 2020 से घरों की बिक्री में शुरू हुआ इजाफा अब तक जारी है।
सभी प्रकार के प्रतिबंध हटने के बाद मुंबई में तेजी से घरों की खरीदी हो रही है। मुंबई रजिस्ट्रेशन विभाग के अनुसार, 2020 की तुलना में 2021 में घरों की बिक्री 60 फीसद बढ़ी है। 2020 में 65,659 प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन हुए थे, जबकि 2021 में अब तक 1,09,937 रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं। कोरोना की वजह से सरकार ने ई-रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इससे ग्राहकों को प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन के लिए कार्यालय नहीं जाना पड़ता है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


