मुंबई: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और NCP नेता बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस के 7 बदमाशों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक आरोपी से 6 सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, 26 कारतूस, चोरी की कार, मोटरसाइकिल और GPS ट्रैकिंग डिवाइस बरामद हुए हैं। इनमें एक बदमाश लुधियाना का रहने वाला है। आरोपी की पहचान सुजीत कुमार उर्फ बब्बू के रूप में हुई है। सुजीत कुमार पर आरोपी नितिन के खाते में पैसे डलवाने का आरोप है। नितिन ने ही बाबा सिद्दीकी की रेकी की थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शूटरों ने हरियाणा के एक पूर्व विधायक के भतीजे सुनील पहलवान की हत्या करनी थी। इसके लिए सभी उसकी रेकी भी कर चुके थे।
मुंबई पुलिस और दिल्ली स्पेशल सेल से सूचना के बाद शुक्रवार (25 अक्टूबर) को लुधियाना के SP-D अमनदीप सिंह बराड़ ने स्पेशल टीम का गठन किया। काउंटर इंटेलिजेंस के इंस्पेक्टर विक्रम, कैलाश, ASI रघुबीर सिंह और CIA-2 के इंस्पेक्टर राजेश शर्मा की टीम को सूचना मिली सुजीत सुंदर नगर भामियां में छिपा है। फिलहाल वह मुंबई में रहता है, लेकिन लुधियाना स्थित अपनी ससुराल में आया हुआ है। टीम ने मौके पर पहुंचकर सुजीत को दबोच लिया। स्पेशल सेल के एडिशनल पुलिस कमिश्नर प्रमोद कुमार कुशवाहा ने बताया कि पहली गिरफ्तारी रितेश नाम के शख्स की 23 अक्टूबर को दिल्ली में हुई थी। राजस्थान से सुखराम नाम के शख्स को गिरफ्तार किया गया। पंजाब के कई शहरों से गिरफ्तारियां हुई है। वे राजस्थान में सुनील पहलवान की हत्या की योजना बना रहे थे। बदमाशों ने 2 बार रेकी भी की थी।
उनके पास से एक जीपीएस ट्रैकिंग डिवाइस भी मिला है। इस गैंग को आरजू से निर्देश मिल रहे थे। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और यह भी जांच की जाएगी के क्या वह किसी तरह से बाबा सिद्दीकी पर हमले से जुड़े हुए है या नहीं। मुंबई पुलिस ने 20 अक्टूबर को बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में 10वें आरोपी को गिरफ्तार किया। नवी मुंबई इलाके से आरोपी भगवंत सिंह को पकड़ा गया। पुलिस ने बताया कि भगवंत सिंह एक आरोपी के साथ हथियार लेकर उदयपुर से मुंबई गया था। वह शुरू से ही शूटर्स और साजिशकर्ताओं के संपर्क में था।





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


