मुंबई, कोरोना की रोकथाम के लिए निजी अस्पतालों को दिए गए टीके का गैर इस्तेमाल किए जाने का खुलासा अंधेरी के द ललित होटल में हुआ है। इस मामले का खुलासा स्वयं महापौर किशोरी पेडणेकर ने किया है। देश में होटलों में टीकाकरण की मनाही होने के बावजूद यहां टीकाकरण शुरू था। इसके अलावा टीके के स्टोरेज के लिए कोल्ड चेन की बजाय प्रिâज तो आईस बैग की जगह पानी की बोतल का इस्तेमाल किया जा रहा था। ५ स्टार होटल में शुरू टीके के टंटे का खुलासा होने के साथ ही टीकाककरण के लिए होटल द्वारा चलाए जा रहे ऑफर का भी भंडाफोड़ कल महापौर के छापे में हुआ है। इस ऑफर में टीकाकरण के साथ ग्राहकों से लंच एवं डिनर के लिए पांच हजार रुपए लिए जा रहे थे।
मुंबई में कोरोना की रोकथाम के लिए राज्य सरकार, मनपा, केंद्र सरकार और निजी अस्पतालों के माध्यम से टीकाकरण अभियान शुरू किया गया है। निजी अस्पतालों के माध्यम से हाल ही में निजी कार्यालयों, हाउसिंग सोसायटियों और कॉम्प्लेक्स में टीकाकरण शुरू किया गया है लेकिन होटल में टीकाकरण को अनुमति नहीं दी गई है।
ऐसे में अंधेरी के ‘द ललित’ नामक पांच सितारा होटल में पैकेज में टीकाकरण किए जाने की बात सोशल मीडिया पर वायरल होने की जानकारी जैसे ही महापौर किशोरी पेडणेकर को मिली, वैसे ही उन्होंने इस वायरल खबर की पुष्टि करने के लिए कल ‘द ललित’ होटल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान होटल में नियमों के विपरीत टीकाकरण होने और वैक्सीन के स्टोरेज की कोई भी उचित व्यवस्था न होने का खुलासा हुआ।
क्रिटीकेयर अस्पताल की होगी जांच
‘द ललित’ होटल में कोल्ड चेन की व्यवस्था नहीं थी। वहां घरेलू प्रâीज में कोरोना टीके का स्टॉक रखा गया था। आइस बैग की जगह पानी की बोतल का उपयोग किया जा रहा था। इसके चलते टीकाकरण में अपनाई जानेवाली सुरक्षा पर सवालिया निशान उठने लगे हैं। ललित में क्रिटीकेयर अस्पताल के माध्यम से टीकाकरण हो रहा था इसलिए इस अस्पताल की जांच किए जाने की बात महापौर ने कही है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 85
Users Last 30 days : 286
Users This Month : 37
Users This Year : 2819
Total Users : 64026
Views Today : 1
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 98
Views Last 30 days : 384
Views This Month : 43
Views This Year : 3358
Total views : 99381
Who's Online : 0


