मुंबई, लगातार बढ़ती महंगाई का आलम ये है कि लोग धीरे-धीरे साइकल चलाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। एक समय छोटे-मोटे काम के लिए आम जनता साइकल का प्रयोग करती थी। सामान डिलीवरी आदि के कामों के लिए साइकल का प्रयोग किया जाता रहा है। साथ ही पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए कई लोग स्वेच्छा से भी साइकल का प्रयोग करने लगे। लेकिन अब पेट्रोल-डीजल की महंगाई के कारण जनता को साइकल चलाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
स्टेशन तक आने-जाने के लिए या अन्य कामों के लिए साइकल का प्रयोग करना मजबूरी बन गई है क्योंकि महंगे पेट्रोल-डीजल ने यात्रा किराया भी बढ़ा दिया है। बता दें कि महंगाई का चौतरफा विरोध हो रहा है। महंगाई के विरोध में शिवसेना की ओर कल एक साइकल रैली निकाली गई। वहीं आज विधानभवन तक कांग्रेस की साइकल रैली निकाली जानेवाली है। महंगाई के मुद्दे पर केंद्र सरकार के विरोधस्वरूप बजट सत्र के पहले दिन यानी १ मार्च, सोमवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले कांग्रेस के सभी मंत्रियों, विधायकों के साथ सुबह १० बजे मंत्रालय के सामने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा का अभिवादन करने के लिए साइकिल पर विधान भवन पहुंचनेवाले हैं। इस बीच पटना से खबर है कि वहां महंगाई से त्रस्त लोग अपने घर के सिलेंडर को सड़कों पर बेचने निकल आए हैं। महंगाई की एक खबर ये भी है कि आज से मुंबई में ऑटो रिक्शा-टैक्सी का किराया भी बढ़ चुका है। मुंबई में पेट्रोल और डीजल के बढ़ते दामों के बीच ऑटो का शुरुआती किराया १८ रुपए से २१ रुपए बढ़कर हो गया है और टैक्सी का शुरुआती किराया २२ रुपए से बढ़कर २५ रुपए कर दिया गया है। पिछले सप्ताह ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा मुंबई में ऑटो और टैक्सी के किरायों में बढ़ोतरी वाले प्रस्ताव पर विचार करने के लिए बैठक हुई। किराया वृद्धि का फैसला मुंबई मेट्रोपोलिटन रीजन ट्रांसपोर्ट अथॉरिटी द्वारा फैसला लिया गया।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


