मुंबई, ग्लैमर की चकाचौंध अक्सर पेज ३ की पार्टियों में नजर आती है। मगर इस चकाचौंध के पीछे एक अंधकार भी है जहां शोषण का कारोबार चलता है। यहां मॉडल्स का दैहिक शोषण की बातें अक्सर सुनने को मिलती हैं। ऐसा ही एक पाप सामने आया है, जिसमें एक फोटोग्राफर पर आरोप लगा है कि उसने एक मॉडल के साथ कई बार रेप किया है।
मिली जानकारी के अनुसार अंधेरी में रहनेवाली एक २८ वर्षीय मॉडल ने बांद्रा पुलिस में एक फोटोग्राफर और निर्माता सहित ९ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इस मॉडल ने हाल ही में ‘मीटू’ के जरिए अपने खिलाफ यौन शोषण होने की बात कही थी। मॉडल ने १२ अप्रैल को सोशल मीडिया के जरिए एक पोस्ट लिखा था, जिसमें उसने बताया कि काम के दौरान उसके साथ कुछ लोगों ने बलात्कार किया है। सोशल मीडिया पर ये पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और यूजर्स एफआईआर दर्ज कराने की मांग करने लगे।
आरोपियों में बॉलीवुड से जुड़े एक नामी फोटोग्राफर का नाम भी शामिल है। वहीं एक फिल्म निर्माता और बॉलीवुड के एक टैलेंट मैनेजर का भी नाम शामिल है। मामला सामने आने के बाद बॉलीवुड में हड़कंप मच गया। २६ मई को बांद्रा पुलिस ने मॉडल से बलात्कार मामले में ९ लोगों को आरोपी बनाते हुए मामला दर्ज किया। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता पुलिस उपायुक्त एस. चैतन्य ने मामले की पुष्टि की। मिली जानकारी के मुताबिक, फोटोग्राफर इस मॉडल के साथ वर्ष २०१४ से २०१८ तक बलात्कार करते आ रहा था। मामला सामने आने के बाद उसने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपने खिलाफ बलात्कार के मामले को बेबुनियाद और झूठा बताया था। उसने लिखा कि इस मामले में उसका वकील काम कर रहा है। बांद्रा पुलिस ने आईपीसी की धारा ३७६, ३५४ और ३४ के तहत मामला दर्ज किया है। घटना की जांच पुलिस कर रही है।





Users Today : 1
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 344
Users Last 30 days : 833
Users This Month : 291
Users This Year : 9241
Total Users : 70448
Views Today : 1
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 477
Views Last 30 days : 1081
Views This Month : 404
Views This Year : 10441
Total views : 106464
Who's Online : 0


