मुंबई, रेलवे के एक अलर्ट मोटरमैन ने वक्त पर ब्रेक लगाकर एक शख्स की जान बचा ली। ये घटना शनिवार की है। आखिरकार ट्रैक पर लेटा वो शख्स कौन था, कहां से आया था और कहां चला गया? ये अभी रहस्य ही बना हुआ है।
जानकारी के मुताबिक शनिवार को मध्य रेलवे की हार्बर लाइन पर तिलक नगर-चेंबूर स्टेशन के बीच ट्रैक पर एक आदमी लेटा हुआ था। दोपहर का समय था। इस दौरान सीएसएमटी से १४.१२ बजे छूटी लोकल को मोटरमैन पी.के. रत्नाकर लेकर जा रहे थे। रत्नाकर ने बताया कि ट्रेन जैसे ही तिलकनगर स्टेशन से निकली, स्टेशन से कुछ ही दूरी पर एक आदमी पटरियों पर लेटा हुआ दिखाई दिया। रत्नाकर की लोकल धीमी रफ्तार में थी इसलिए वक्त पर ब्रेक लगा दिए। रेलवे ने बताया कि सतर्कता और समय पर मोटरमैन की त्वरित कार्रवाई से एक व्यक्ति की जान बच गई। उसे उचित पुरस्कार दिया जाएगा।
न्यूट्रल सेक्शन से बची जान
रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि तिलकनगर और चेंबूर के बीच एक न्यूट्रल सेक्शन है। इस सेक्शन ओवरहेड वायर में प्रवाहित होने वाला करंट फ्लक्चुएट होता है। इसके कारण गाड़ी का पंटोग्राफ नीचे कर दिया जाता है और ट्रेन की स्पीड कम हो जाती है। रत्नाकर ने जब ट्रैक पर लेटे हुए आदमी को देखा, तब ट्रेन न्यूट्रल सेक्शन में थी। इसी कारण समय पर ब्रेक लग गए।
यात्री को देखकर भागा आदमी
ट्रेन रोकने के बाद रत्नाकर लगातार हॉर्न बजाकर ट्रैक पर लेटे आदमी को हटाना चाहते थे लेकिन वो उठा नहीं। गड़बड़ी की आशंका से मोटरमैन केबिन के पीछेवाली बोगी से यात्री उतरकर मोटरमैन से पूछताछ करने लगे। रत्नाकर ने बताया कि वे ट्रेन छोड़कर जा नहीं सकते इसलिए उस आदमी को ट्रैक से हटाना होगा। एक यात्री तैयार हुआ और जब उसने ट्रैक पर लेटे व्यक्ति को उठाया, तब वो डर के मारे स्टेशन की ओर भाग गया। यात्री द्वारा मोटरमैन को बताए अनुसार आदमी करीब ४५ साल का रहा होगा।





Users Today : 57
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 400
Users Last 30 days : 889
Users This Month : 347
Users This Year : 9297
Total Users : 70504
Views Today : 81
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 557
Views Last 30 days : 1161
Views This Month : 484
Views This Year : 10521
Total views : 106544
Who's Online : 0


