मुंबई : भाजपा के विधायक राम कदम और उनके सहयोगियों को मुंबई में बुधवार को उस समय हिरासत में ले लिया गया, जब वे इस साल अप्रैल में पालघर में तीन लोगों की भीड़ द्वारा पीट-पीट कर हत्या किए जाने के मामले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर पालघर तक रैली निकालने की योजना बना रहे थे।
इसके अलावा उन्होंने अपने ट्विटर पर ट्वीट कर पूछा है कि महाराष्ट्र सरकार किस-किस आवाज को दबाने की कोशिश करेगी। उन्होंने लिखा, ‘हमें पालघर जाने से महाराष्ट्र सरकार रोक रही है। किस-किस आवाज को दबोचने की कोशिश करोगे?’
महाराष्ट्र आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) इस मामले की जांच कर रहा है। कदम के सहयोगी हाथ में बैनर लिए पालघर जाकर उस स्थान पर दीये जलाने की योजना बना रहे थे, जहां अप्रैल में भीड़ ने दो साधुओं और उनके चालक की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई थी। कदम और उनके सहयोगियों की मांग है कि इस मामले की जांच केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को सौंपी जाए।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि कदम और उनके सहयोगियों के ‘जन आक्रोश यात्रा’ शुरू करने से पहले ही पुलिस विधायक के खार स्थित आवास पहुंची और उन्हें हिरासत में ले लिया। अधिकारी ने कहा, ‘हमने विधायक कदम और उनके सहयोगियों को हिरासत में ले लिया है और उन्हें खार पुलिस थाना लाया गया है।’
पालघर के पुलिस अधीक्षक दत्तात्रेय शिंदे ने कहा कि जिले में कासा पुलिस ने पहले कदम को निषेधाज्ञा नोटिस दिया था, इसके बावजूद उन्होंने और उनके सहयोगियों ने यात्रा की योजना आगे बढ़ाने की कोशिश की, इसलिए उन्हें मुंबई में हिरासत में लिया गया।
उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा कानून-व्यवस्था की समस्या पैदा कर सकती थी और इससे अशांति पैदा हो सकती थी, इसलिए नोटिस जारी किया गया था। उल्लेखनीय है कि कार के जरिए मुंबई से सूरत जा रहे दो साधुओं और उनके चालक की 16 अप्रैल को पालघर के गढ़चिरौली गांव में लोगों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। भीड़ को शक था कि ये तीनों बच्चा चुराने आए थे। पुलिस ने बताया कि इस मामले में अब तक 180 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 11 नाबालिगों को हिरासत में लिया जा चुका है।





Users Today : 7
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 123
Users Last 30 days : 720
Users This Month : 241
Users This Year : 11262
Total Users : 72469
Views Today : 7
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 144
Views Last 30 days : 871
Views This Month : 304
Views This Year : 12937
Total views : 108960
Who's Online : 0


