अंबरनाथ, थोड़ी सी बेपरवाह मस्ती किस तरह से जानलेवा साबित हो सकती है, यह देखने को मिला महाराष्ट्र के अंबरनाथ में। यहां बर्थडे सेलिब्रेशन के दौरान एक युवक छोटी सी चिंगारी से आग का गोला बनी लपटों के चपेट में आ गया और बुरी तरह से झुलस गया।
जन्मदिन के जश्न में भंग पड़ जाने के बाद अब राहुल नाम का युवक अस्पताल में अपना इलाज करवा रहा है। बुवापाड़ा इलाके के रहने वाले राहुल का जन्मदिन था। दोस्तों ने जन्मदिन को खास बनाने के लिए पूरी तैयारियां की थी। सजावट के साथ सरप्राइज देने के लिए अंडा और आटा भी लाया गया था। राहुल को बर्थडे कैप लगाई गई और किंग का क्राउन पहनाया गया।
इसके बाद राहुल ने जैसे ही केक काटा उसके दोस्तों ने उसके मुंह में जलती हुई कैंडल पकड़ा दी। इसके बाद सिर पर पहले अंडे फेंके गए और फिर एक ने आटा ही उड़ेल दिया। इससे मुंह में दबी हुई कैंडल से निकलने वाली चिंगारी ने राहुल को आग की लपटों के बीच फंसा दिया। जब तक आसपास के लोग कुछ समझ पाते राहुल आधे से ज्यादा झुलस चुका था। किसी तरह लोगों ने आग बुझाई और राहुल को अस्पताल पहुंचाया।





Users Today : 2
Users Yesterday : 4
Users Last 7 days : 48
Users Last 30 days : 276
Users This Month : 127
Users This Year : 2909
Total Users : 64116
Views Today : 8
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 368
Views This Month : 180
Views This Year : 3495
Total views : 99518
Who's Online : 0


