Home Crime ‘छिपकली’ के साथ रेप करने के मामले में चार लोग गिरफ्तार

‘छिपकली’ के साथ रेप करने के मामले में चार लोग गिरफ्तार

792
0

मुंबई : सह्याद्री टाइगर रिजर्व में ‘बंगाल मॉनिटर छिपकली’ से कथित तौर पर कुकृत्य करने के लिए चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है. एक वन अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी है. अधिकारी ने बताया कि यह घटना रत्नागिरी जिले के गोठाणे गांव में हुई. उन्होंने बताया कि रिजर्व के तहत आने वाले चंदोली राष्ट्रीय उद्यान में अवैध रूप से प्रवेश करने के लिये आरोपियों के खिलाफ 31 मार्च को प्राथमिकी दर्ज किये जाने के बाद यह मामला सामने आया. आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

उन्होंने बताया कि आरोपियों की पहचान संदीप तुकाराम पवार, मंगेश कामटेकर, अक्षय कामटेकर और रमेश घग के रूप में हुई है. जांच के दौरान, वन अधिकारियों ने पाया कि आरोपियों ने एक ‘बंगाल मॉनिटर छिपकली’ के साथ कथित तौर पर कुकृत्य किया था. उनकी यह हरकत एक आरोपी के मोबाइल फोन में रिकॉर्ड थी. उन्होंने बताया कि आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. महाराष्ट्र वन विभाग के अधिकारियों ने आरोपी के मोबाइल फोन की जब जांच की तो उन्हें घटना के बारे में पता चला.