मुंबई, पत्रकार और खबरियों का आतंक इन दिनों बढ़ गया है. आये दिन ऐसी घटनाये प्रकाश मे आ रही है, जिस्मे फर्जी पत्रकार और खबरी विभिन्न स्थानों पर जाकर अवैध वसुली को अंजाम दे रहे है. शहर मे संचालित हो रहे बियर बार, हुक्का पार्लर, अवैध कारोबार करनेवाले, झोला छाप डाक्टरों, अवैध शराब बिक्री वाले ढाबों, ठेकेदार और कच्ची शराब वाले ने जानकारी में बताया कि, मी फर्जी पत्रकार और खबरी अपने आपको अलग अलग समाचार पत्रों का पत्रकार बताते है। उसके बाद असंवैधानिक भाषा का प्रयोग करके सीधे सीधे 5 से 10 हजार रुपए की मांग करते है। राशि न देने की बात पर दादागीरी पर उतर जाते है। नौकरी चली जाएगी, जेल भेज दूगा, कोई नेता और अधिकारी बचा नहीं पायेगा। हम मीडिया कर्मी है, सम्पति की जांच हो जाएगी। इस प्रकार से धमकी कर प्रयोग कर वसुली करते है.
इनकी बालो की कटींग पुलिस वालो की तरह से है और इनके बोलचाल और चमकाने का तरीका भी ठीक पुलिसिया अंदाज है। इनकी मोटर सायकिल चलाने का अंदाज फिल्मी स्टाइल का है और अपने आपको सलमान खान के वंशज मानते है। इनकी कमर में कैमरा भी रहता है। जो ये पिस्टल की स्टाइल में रखते है। इनकी दैहिक भाषा पूरी फिल्मी चोरो जैसी होती है। काही बार फर्जी पत्रकार और खबरी पुलिस के शिकंजे मे आ जाते है, लेकिन बावजूद इसके कई लोग अपने अवैध काम से बाज नही आते. मुंबई में चल रहे ऑर्केस्ट्रा बार, हुक्का पार्लर, स्पा, वीडियो गेम, सरकारी लॉटरी, रेस्टोरेंट बार, गुटका, क्लब, पब लाउंज, इन सबके मालिक आज के वक्त शिर्फ और शिर्फ खबरी से परेशान है। इन खबरियों के वजह से पोलिस और प्रशासन दोनो परेशान है।
पोलिस को खबर देने का धमकी देकर यह लोग पैसे की वसूली करते है। ऐसा पता चला है कि 100 से ज्यादा खबरी मुंबई मे घूम रहे है। इन खबरियों की अगर पोलिस जांच करती है तो उनको खुद ही पता चलेगा की इन सभी खबरियों के ऊपर बड़े से बड़े क्रीमिनल केस मुंबई के अनेक पोलिस स्टेशन में दर्ज है। ऐसे खबरियों की वजह से पोलिस और प्रशासन दोनो का नाम खराब हो रहा है, अतः ऐसे खबरियों के ऊपर पोलिस को तुरंत लगाम लगानी चाइए। नही तो मुंबई मे क्राइम इन लोगो के वजह से बड़ जाएगा। आप लोग ऐसे गलत काम करने वाले खबरियों के बारे में अपने पोलिस स्टेशन से संपर्क करके इन लोगो के ऊपर फौरन कार्यवाही करवानी चाइए।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


