Home Crime आइपीएल के फायनल मैच में सट्टेबाजी की साजिश मुंबई के आलीशाल होटल...

आइपीएल के फायनल मैच में सट्टेबाजी की साजिश मुंबई के आलीशाल होटल में रची थी

46
0

मुंबई : आइपीएल के फाइनल मैच में सट्टेबाजी की योजना मुंबई की पंच सितारा होटल में बनाई गई थी। सटोरिया सतीश सनपाल ने दुबई से वर्चुअल बैठक की थी। जबलपुर सटोरियों को भी मुंबई बुलाया गया था। पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि सटोरियों का नेटवर्क दुनिया के कई देशों तक फैला है। अधिकारी पतासाजी कर रहे हैं कि करोड़ों का सट्टा कारोबार किन लोगों की शह पर चलता रहा। आइपीएल स्पर्धा के डेढ़ माह में क्राइम ब्रांच छोटे सटोरियों पर ही हाथ डालती रही। कुछ बड़े सटोरियों पर कार्रवाई के बाद पुलिस व आयकर विभाग सक्रिय है। सटोरियों की चल अचल व बेनामी संपत्तियों को पता लगाया जा रहा है। उनके बैंक खाते खंगाले जा रहे हैं। शहर के ऐसे तमाम लोगों का पता चला है, सटोरिए जिनके संपर्क में रहे। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है। सटोरियों को शह देने की शिकायतों से घिरे क्राइम ब्रांच के जवानों के खिलाफ जांच कराई जा रही है। पुलिस अधीक्षक द्वारा एक एएसआइ को लाइन अटैच किए जाने के बाद अन्य एजेंसियां कुछ जवानों की चल व अचल संपत्ति का पता लगाने में जुटी हैं।