ठाणे: ठाणे में रेप पीड़िता के आत्महत्या मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ गैंगरेप का मामला जोड़ा। ठाणे के कल्याण क्षेत्र के डोम्बिवली इलाके में 12 जून को हुई एक लड़की की आत्महत्या के मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज एफआईआर में सामूहिक बलात्कार का मामला जोड़ा है। कोल्सेवाड़ी थाने के एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में अभी तक आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की गैंगरेप और अन्य धाराओं, पॉक्सो कानून और आईटी कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि किशोरी का यौन उत्पीड़न करने के बाद आरोपियों ने उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें और वीडियो बना लिए थे और उसे ब्लैकमेल कर रहे थे।
पीड़िता के पैरंट्स का साथ दे रही शिवसेना नेता की भी पिटाई
एक अधिकारी ने बताया कि किशोरी के माता-पिता को उसके मोबाइल फोन में दो नोट मिले हैं जिसमें उसने पूरी घटना के बारे में बताया है। इस बीच, न्याय की लड़ाई में लड़की के माता-पिता का साथ दे रही शिवसेना की स्थानीय पदाधिकारी आशा रसल और उनके पति की शनिवार की रात अज्ञात लोगों ने पिटाई कर दी थी।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


