मुंबई, पुलिस थानों में आयोजित होनेवाली पार्टियों पर रोक लगनेवाली है। यहां पर जन्मदिन वगैरह का जश्न नहीं मनाया जाएगा। इसको लेकर प्रशासन सख्त ने सख्त रूप अख्तियार किया है। दरअसल जन्मदिन की पार्टी के आयोजन में अपराधियों का समावेश होने की शिकायत गृह विभाग को लगातार मिल रही थी। इन शिकायतों को देखते हुए पुलिस महासंचालक ने अब पुलिस थानों में जन्मदिन की पार्टी करने पर रोक लगा दी है। इसकी शुरुआत नासिक से हुई है, धीरे-धीरे राज्य के सभी पुलिस आयुक्तालय में भी लागू की जाएगी।
बता दें कि राज्यभर में पुलिस अधिकारी और कर्मचारी बढ़ते काम के कारण कई बार अपना जन्मदिन पुलिस थाने में ही व्यापक रूप से मना लिया करते थे। हालांकि अब गृह विभाग ने स्थानीय अपराधियों के साथ-साथ शराब और मटका जुआरियों की मौजूदगी को देखते हुए इस तरह के आयोजनों पर रोक लगा दी है। यह आदेश राज्यभर में लागू होगा। इससे पुलिस कर्मचारी ऑन ड्यूटी थाने में जन्मदिन नहीं मना सकेंगे।
इस बर्थडे बैन की शुरुआत नासिक विधानसभा क्षेत्र से हुई है, जहां दो दिन पहले विशेष पुलिस महानिरीक्षक डॉ. बीजी. शेखर पाटील ने इस संबंध में एक सर्वुâलर जारी किया है। इसमें उन्होंने कहा कि थानों और अन्य शाखाओं में पुलिस का जन्मदिन मनाते हुए विभिन्न आपराधिक गतिविधियों जैसे कि मटका जुआ, शराब का कारोबार चलानेवाले, साथ ही पुलिस पर दबाव बनानेवाले लोग भी इसमें शामिल होते हैं। इतना ही नहीं लाउडस्पीकर या डीजे के लाउड डांस करते हुए भी पाए गए हैं। सोशल मीडिया पर इन आयोजनों के वीडियो वायरल हो रहे हैं, जिससे पुलिस की बदनामी हो रही है। इन बातों पर अंकुश लगाने के लिए ऐसा कदम उठाया गया। अब कोई भी इस तरह से जन्मदिन नहीं मना सकेगा।





Users Today : 2
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 345
Users Last 30 days : 834
Users This Month : 292
Users This Year : 9242
Total Users : 70449
Views Today : 2
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 478
Views Last 30 days : 1082
Views This Month : 405
Views This Year : 10442
Total views : 106465
Who's Online : 0


