Home Crime मनपा स्कूलों की डिमांड बढ़ी, प्रवेश के लिए सिफारिशों की भरमार

मनपा स्कूलों की डिमांड बढ़ी, प्रवेश के लिए सिफारिशों की भरमार

30
0

मुंबई, महानगर में शिक्षा के स्तर को बढ़ाने के लिए मनपा स्कूलों में छात्रों को सीबीएसई बोर्ड सहित अंतरराष्ट्रीय बोर्ड की शिक्षा देने की शुरुआत पर्यावरण मंत्री आदित्य ठाकरे की अगुवाई में शुरू की गई है। पिछले दो वर्षों में मनपा के इन स्कूलों की डिमांड खूब बढ़ गई है, जिसे देखते हुए मनपा को सीटों की संख्या बढ़ानी पड़ी है। इस वर्ष केजी के लिए प्रत्येक स्कूल में दो कक्षाएं मतलब कुल ९७० सीटें बढ़ाई गई हैं। यह जानकारी मनपा शिक्षा विभाग के संयुक्त आयुक्त अजीत कुम्भार ने दी। मनपा के पब्लिक स्कूलों में अपने बच्चों को शिक्षा दिलाने की चाह रखन्âेवालों के लिए यह एक तोहफा माना जाता है।

अजीत कुम्भार ने कहा कि मनपा के इंग्लिश मीडियम के सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों की डिमांड बढ़ी है। बड़ी संख्या में अभिभावक अपने बच्चों को यहां प्रवेश दिला रहे हैं। इतना ही नहीं पहली बार ऐसा हुआ ही जब मनपा स्कूलों में प्रवेश के लिए अभिभावक राज्य के मंत्री से सिफारिश करवा रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्कूलों में प्रवेश के लिए अभिभावकों की कतार और सीटों की बढ़ती मांग को देखते हुए इस वर्ष ९७० सीटें बढ़ाई गई हैं। इन सीटों पर प्रवेश भी लगभग आरक्षित कर दिए गए हैं।