मुंबई: महाराष्ट्र बीजेपी के विधायक प्रसाद लाड के घर के बाहर रुपयों से भरा एक बैग बरामद हुआ है। इस बैग में रुपये, सोने के गहने और चांदी की मूर्तियां रखी हुई हैं। इस बैग को किसने और कब रखा? इसकी जांच मुंबई पुलिस की तरफ से की जा रही है। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक किसी अनजान व्यक्ति ने लाड के घर के बाहर रुपयों और गहनों से भरा बैग रखा है। विधायक लाड को इमारत के सिक्योरिटी गार्ड ने इस बाबत जानकारी दी थी। आपको बता दें कि मुंबई के माटुंगा इलाके में प्रसाद लाड का घर है। आज सवेरे उनके घर के सामने यह बैग बरामद हुआ है।
बीजेपी विधायक प्रसाद लाड के घर के बाहर आज सुबह जब यह बैग बरामद हुआ। तब लोगों को काफी डर भी था। लोग यह सोच रहे थे कि कहीं इस बैग में विस्फोटक है जैसी कोई चीज ना हो। दरअसल आज आषाढ़ी एकादशी है। जिसके चलते आज महाराष्ट्र का माहौल पूरी तरह से भक्तिमय है। ऐसे में, इस भक्ति के रंग में कोई भंग न मिला दे। लिहाजा इमारत के आसपास के लोगों के मन में खौफ का माहौल था।





Users Today : 4
Users Yesterday : 5
Users Last 7 days : 56
Users Last 30 days : 280
Users This Month : 125
Users This Year : 2907
Total Users : 64114
Views Today : 7
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 85
Views Last 30 days : 376
Views This Month : 170
Views This Year : 3485
Total views : 99508
Who's Online : 0


