Home Maharashtra मुंबई सहित राज्यभर में तीव्र आंदोलन किया जाएगा – नाना पटोले

मुंबई सहित राज्यभर में तीव्र आंदोलन किया जाएगा – नाना पटोले

34
0

मुंबई, लोकतंत्र के मूल्यों व संविधान की धज्जियां उड़ाकर केंद्र में बैठी मोदी सरकार का तानाशाही कारोबार शुरू है। विपक्षियों को समाप्त करने के लिए केंद्रीय तंत्र का भारी पैमाने पर दुरुपयोग किया जा रहा है। विपक्षियों की आवाज दबाने के लिए और उनके साथ धोखा करने के लिए इस यंत्रणा का दुरुपयोग किया जा रहा है। केंद्र सरकार के इस जुल्मी, अत्याचारी व तानाशाही के विरोध में प्रदेश कांग्रेस की ओर से आज २१ जुलाई को मुंबई सहित राज्यभर में तीव्र आंदोलन किया जाएगा। लोकतांत्रिक तरीके से कांग्रेस भाजपा की तानाशाही का जवाब देगी। यह जानकारी महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने दी। उन्होंने बताया कि महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस केंद्र सरकार की मनमानी के विरोध में राज्यभर में आंदोलन करके ईडी की कारवाई का निषेध करेगी। मुंबई में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस में सुबह १० बजे प्रदेशाध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के नेतृत्व में आंदोलन किया जाएगा। इसमें मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष व विधायक भाई जगताप, महिला कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष संध्याताई सव्वालाखे, प्रदेश कार्याध्यक्ष चंद्रकांत हंडोरे, नसीम खान, पूर्व मंत्री वर्षा गायकवाड़ सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। राज्य में जहां-जहां ईडी कार्यालय है, उन कार्यालयों के सामने के साथ ही जिला विभागीय कार्यालय के सामने भी यह आंदोलन किया जाएगा। ऐसा पटोले ने बताया।