मुंबई, कोरोना के बाद अब मंकीपॉक्स न केवल तेजी से फैल रहा है, बल्कि लोगों के लिए खतरा बनता जा रहा है। आलम यह है कि यह विश्व के ७५ देशों में १६,००० लोगों को संक्रमित कर चुका है। इसकी रफ्तार के साथ बढ़ते मामलों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक डॉ. टेड्रोस ऑधानोम गेब्रेयसस ने कहा है कि मंकीपॉक्स का प्रकोप एक प्रमुख चिंता का विषय है। टेड्रोस ने यह भी कहा कि इस समय मंकीपॉक्स का प्रकोप समलैंगिक पुरुषों में हो रहा है। बता दें कि हिंदुस्थान में भी चार मरीज मंकीपॉक्स से संक्रमित मिले हैं।
डब्ल्यूएचओ प्रमुख के मुताबिक कोरोना की तरह मंकीपॉक्स को उचित उपाय योजनाओं से रोका जा सकता है। इस बीच डब्ल्यूएचओ के दक्षिण-पूर्व एशिया के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. पूनम खेत्रपाल सिंह के मुताबिक पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने वालों में मंकीपॉक्स के मामले बढ़ रहे हैं। इस बीमारी के ज्यादातर मामले उन पुरुषों में देखे जाते हैं, जो पुरुषों के साथ सेक्स करते हैं।
फिलहाल ७५ देशों में मंकीपॉक्स के १६,००० से अधिक मामले सामने आ चुके हैं। दक्षिण-पूर्व एशिया में मंकीपॉक्स के पांच मामले, हिंदुस्थान में चार और थाईलैंड में एक मामला सामने आया है। हिंदुस्थान में मध्य पूर्व से लौटे नागरिकों में ऐसे मामले हैं लेकिन इनमें से एक मरीज की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है। थाईलैंड में रहने वाला एक विदेशी मंकीपॉक्स से संक्रमित पाया गया है।
देश की राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का पहला मरीज मिला है। इससे स्वास्थ्य तंत्र सतर्क हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में आधिकारिक जानकारी देते हुए स्पष्ट किया है कि मंकीपॉक्स दिल्ली में प्रवेश कर चुका है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि दिल्ली में ३१ वर्षीय मरीज मंकीपॉक्स से संक्रमित हुआ है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


