Home Crime बच्चों पर कोवोवैक्स का चल रहा परीक्षण

बच्चों पर कोवोवैक्स का चल रहा परीक्षण

173
0

मुंबई, मुंबई के नायर अस्पताल में बच्चों पर कोवोवैक्स वैक्सीन के परीक्षण ने रफ्तार पकड़ ली है। इस परीक्षण को लेकर बच्चों के अभिभावकों में भारी रुचि दिखाई दे रही है। नायर अस्पताल के अधिष्ठाता डॉ. रमेश भारमल ने कहा कि इस माह ३७ बच्चों का पंजीयन हुआ है। साथ ही सभी पर टीके का परीक्षण किया गया है। उन्होंने कहा कि ट्रायल को लेकर बीते १५ दिनों में अभिभावकों का प्रतिसाद बढ़ गया है।
जायडस कंपनी के जायकोव-डी वैक्सीन के परीक्षण के लिए मनपा द्वारा संचालित नायर अस्पताल का चयन किया गया था। हालांकि इस बीच कोवोवैक्स की टेस्टिंग शुरू हो गई है। बता दें कि नायर अस्पताल में २ से १७ वर्ष आयु वर्ग के ९२० बच्चों पर परीक्षण किया जाएगा, वहीं एक महीने में ३७ बच्चों पर इसका परीक्षण किया गया है।
हालांकि अभिभावक अपने बच्चों को परीक्षण के लिए लाने के लिए अनिच्छुक दिख रहे थे। इसके बाद भी २० से अधिक अभिभावक ने अपने बच्चों पर वैक्सीन ट्रायल कराने आगे आए। डॉ. रमेश भारमल ने कहा कि १५ दिनों में देखा गया है कि बच्चों पर वैक्सीन परीक्षण कराने के प्रति रुचि बढ़ी है। हाल ही में मनपा द्वारा किए गए सीरो सर्वेक्षण के अनुसार शहर में ५० प्रतिशत आबादी में एंटीबॉडी पाई गई, वहीं दिशा-निर्देशों के अनुसार बच्चों पर टीके का परीक्षण किया जा रहा है।
बच्चों के परीक्षण के लिए नई गाइडलाइन तैयार की गई है। इसके अनुसार मनपा ने २ से १८ वर्ष के आयु वर्ग के लिए तीन समूह बनाए हैं।
इसमें २ से ७ वर्ष, ८ से ११ और १२ से १८ वर्ष के आयु वर्ग बनाए जा रहे हैं। डॉ. भारमल ने कहा कि परीक्षण के प्रति रुचि बढ़ाने की आवश्यकता है।
बच्चों के टीकाकरण परीक्षण के लिए पंजीकरण चल रहा है। अभिभावक भी वैक्सीन को लेकर पूछताछ कर रहे हैं। डॉ. भारमल ने कहा कि टीकाकरण के लिए माता-पिता पहल करें और बच्चों के वैक्äसीन ट्रायल की जानकारी तथा पंजीकरण के लिए २३०२७२०५ और २३०२७२०४ पर कॉल कर संपर्क कर सकते हैं।