भिवंडी : भिवंडी पुलिस अवैध तरीके से भिवंडी में रह रहे बांग्लादेशियों की धरपकड़ कर रही है। नारपोली पुलिस ने अवैध रूप से घुसपैठ करके भिवंडी में रहकर दिहाड़ी मजदूरी का काम करने वाले 10 बांग्लादेशी मजदूरों को वलगांव गोदाम क्षेत्र से गिरफ्तार किया है।10 दिन पूर्व भी सरवली स्थित एमआईडीसी क्षेत्र से कपड़ा डाइंग में मजदूरी करने वाले 9 बांग्लादेशी मजदूरों की गिरफ्तारी हुई थी।
मिली जानकारी के अनुसार नारपोली पुलिस स्टेशन अंतर्गत दापोड़ा गोदाम परिसर प्रितेश कम्पाउंड में अवैध तरीके से रहकर दिहाड़ी पर मजदूरी का काम करने वाले दिहाड़ी मजदूर राजू मियां उर्फ राणा रहीम मियां (32), मिजानुर रहमान अब्दुल रहमान शेख (27),शमीम उस्मान अली शेख (19),बिलाल फरीद खान(24), उस्मान अली खान (31),शमीम अहमद कुद्दुस अहमद(40),आमीन मोहम्मद अंसारी(20),हलालुद्दीन अना मियां (19), फारूक शौफिक आलम (26) फारुख शफीक आलम(26) को गिरफ्तार किया है।
विदित हो कि कोन गांव पुलिस ने भी 1 सप्ताह पूर्व ही 9 बांग्लादेशी मजदूर को सरवली एमआईडीसी क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। पुलिस उप निरीक्षक रणजीत वालके नें विदेशी नागरिक अधिनियम 1946 कलम 3(1),(2),(3),14 सहित भारतीय पासपोर्ट अधिनियम 1967 की धारा 12,1971की धारा 2 एवम 1950 के नियम 3,6 के तहत मामला दर्ज कराया है। मामले की जांच पुलिस उप निरीक्षक रोहन शेलार कर रहे हैं।





Users Today : 8
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 394
Users Last 30 days : 871
Users This Month : 355
Users This Year : 9305
Total Users : 70512
Views Today : 8
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 547
Views Last 30 days : 1133
Views This Month : 492
Views This Year : 10529
Total views : 106552
Who's Online : 0


