मुंबई : कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार कम हो गई हैं। इसी कारण अलग-अलग जगहों से वाराणसी आने वाली ट्रेनें तीन से चार घंटे की देरी से पहुंच रही हैं। मुंबई से आने वाली स्पेशल ट्रेन चार घंटे की देरी से पहुंची तो दिल्ली से आने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी दो घंटे की देरी से बनारस स्टेशन पर आई। लोकमान्य तिलक से मऊ आने वाली 01123 स्पेशल ट्रेन को शनिवार को आधी रात बाद 12.45 बजे वाराणसी स्टेशन आना था लेकिन यह ट्रेन रविवार की भोर में 4 घंटे की देरी से आई। उधर, दिल्ली से आने वाली 15128 काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस भी अपने निर्धारित समय रविवार सुबह 4.40 बजे की जगह दो घंटे 25 मिनट की देरी से 7.05 बजे बनारस स्टेशन पहुंची। इसके साथ ही दिल्ली से चली 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस भी वाराणसी स्टेशन पर भोर में 2.35 की जगह 3.45 यानी 1 घंटा 10 मिनट की देरी से आई।
बर्ड हिट की सूचना पर वाराणसी लौटाया गया इंडिगो का विमान
वाराणसी एयरपोर्ट से बंगलूरू के लिए रवाना होने वाली इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 439 को रविवार को उस समय वापस वाराणसी एयरपोर्ट पर लाना पड़ा, जब पायलट को विमान के इंजन में बर्ड हिट की सूचना मिली। एयरपोर्ट अधिकारियों के अनुसार, विमान ने वाराणसी से बंगलूरू के लिए दोपहर दो बजे उड़ान भरी। उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही पायलट ने एटीसी से संपर्क तक इंजन में पक्षी के टकराने की आशंका जताई। इसके बाद विमान को तुरंत वाराणसी एयरपोर्ट की ओर मोड़ दिया। लगभग तीन बजे विमान ने वाराणसी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान में सवार 214 यात्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।
आपात लैंडिंग के बाद विमान को विस्तृत तकनीकी जांच के लिए बे नंबर 3 पर ग्राउंड कर दिया गया। इंडिगो की तकनीकी टीम इंजन की जांच की। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार शाम सात बजे की फ्लाइट से सभी यात्रियों को बंगलूरू के लिए रवाना किया गया।





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


