मुंबई: महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की झुग्गियों में एक बार फिर आग का तांडव देखने को मिला। रे रोड की झुग्गियों में रविवार की देर शाम आग लग गई। घंटों की मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया जा सका। झुग्गी में सिलिंडर फटने से आग लगने का मामला सामने आया। आग तेजी से फैली और कई झुग्गियों को इसने अपनी चपेट में ले लिया। शनिवार को मुंबई के शिवड़ी इलाके में आग लगी थी। इस प्रकार दो दिनों में दो स्थानों पर आगलगी की घटना ने बड़े पैमाने पर क्षति पहुंचाई है। मिल रही जानकार के मुताबिक, मुंबई के रे रोड इलाके की झुग्गियों में रविवार रात कथित तौर पर सिलेंडर फटने से आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि लपटें पूरी झुग्गी में फैल रही थी। घटना की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए गए।फिलहाल घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। वहीं, आग की इस भीषण घटना से झुग्गियों में रहने वाले लोगों में डर का माहौल है। आग पर काबू पाने के लिए मुंबई पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। देर रात चले ऑपरेशन के बाद आग पर काबू पाया जा सका।





Users Today : 4
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 390
Users Last 30 days : 867
Users This Month : 351
Users This Year : 9301
Total Users : 70508
Views Today : 4
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 543
Views Last 30 days : 1129
Views This Month : 488
Views This Year : 10525
Total views : 106548
Who's Online : 0


