मुंबई, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा शिवसेना के करीब ४० विधायकों के साथ बगावत किए जाने के बाद इन पर कई तरह के आरोप लगाए गए। बगावत करने के लिए प्रत्येक विधायक को ५० करोड़ रुपए दिए जाने का दावा महाविकास आघाड़ी के कुछ नेताओं द्वारा किया गया। इस दावे को दोहराते हुए राकांपा नेता और विधायक एकनाथ खडसे ने बागियों की कड़ी आलोचना की।
बता दें कि मुक्ताईनगर में रविवार को राकांपा का समारोह संपन्न हुआ। इस समारोह में बोलते हुए एकनाथ खडसे ने इस नई सरकार पर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि इनके बाप-दादाओं ने कभी ५० करोड़ रुपए नहीं देखे होंगे। खडसे ने कहा कि शिंदे सरकार द्वारा लोकतंत्र का मजाक उड़ाया जा रहा है। राज्य में नई सरकार के गठन को एक महीना बीत जाने के बाद भी मत्रिमंडल का विस्तार नहीं किया गया है। इस बारे में बात करते हुए खडसे ने कहा कि एक मुख्यमंत्री हैं और दूसरे बिना पद के उपमुख्यमंत्री हैं। मंत्रिमंडल के विस्तार को लेकर सरकार का पिछले ३७ दिनों से बचकाना खेल शुरू है। एकनाथ खडसे ने इन शब्दों में सरकार को फटकार लगाई है।





Users Today : 52
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 395
Users Last 30 days : 884
Users This Month : 342
Users This Year : 9292
Total Users : 70499
Views Today : 64
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 540
Views Last 30 days : 1144
Views This Month : 467
Views This Year : 10504
Total views : 106527
Who's Online : 0


