मुंबई, देशभर के कई राज्यों से लड़कियों को नौकरी दिलाने के बहाने मुंबई लाकर जबरन जिस्मफरोशी करानेवाले गिरोह के ९ समस्यों को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस गिरोह द्वारा १७ बेबस बालाओं को मुक्त कराया है। इस गिरोह ने इन बालाओं को नेरुल स्थित शिरावने में बंधक बनाकर रखा था।
पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार इस गिरोह का मुख्य आरोपी फरार है और उसके सहित दो अन्य की तलाश की जा रही है। पुलिस को जानकारी मिली थी कि कुछ लोग देश के कई राज्यों की लड़कियों को काम दिलाने के बहाने नई मुंबई के नेरुल बुलाते हैं। इसके बाद उन्हें अज्ञात जगहों पर बंधक बनाकर उनसे जबरन जिस्मफरोशी कराई जा रही है। इस जानकारी के आधार पर मुंबई पुलिस के अनैतिक व्यापार प्रतिबंध कक्ष के अधिकारियों ने चार टीम बनाई। इस टीम ने नेरुल के शिरावने में छापा मारकर इन लड़कियों को छुड़ाया। लड़कियों ने पुलिस को बताया कि उन्हें नौकरी देने के बहाने बुलाया गया था। यहां उन्हें बंधक बनाकर मारपीट की जाती थी और उन्हें अलग-अलग लोगों के साथ जिस्मफरोशी के लिए मजबूर किया जाता था। उन्होंने बताया कि यहां से भागने की कोशिश करने पर उनके साथ मारपीट भी की जाती थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।
सूत्रों की मानें तो इस गिरोह का जाल पश्चिम बंगाल, बिहार, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, दक्षिण हिंदुस्थान सहित कई राज्यों में पैâला है। गिरोह से जुड़े दलाल काम की तलाश कर रही लड़कियों और महिलाओं की पहचान करते थे। इसके बाद उन्हें कई तरह का झांसा देकर नेरुल तक भेजते थे। यहां आने के बाद इनके चंगुल में ये महिलाए फंस जाती थीं। इसमें अधिकतर महिलाएं और लड़कियां आर्थिक रूप से कमजोर घरों की होती थीं।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


