मुंबई, मध्य रेलवे के चिंचपोकली स्टेशन पर शुक्रवार रात एक १७ वर्षीय नाबालिग लड़का सुसाइड करने के इरादे से लोकल के सामने ‘मैं मर जाऊंगा’ कहकर वूâद पड़ा। गनीमत यह रही कि जिस समय लोकल के आगे लड़का कूदा प्लेटफॉर्म पर आ रही लोकल के मोटरमैन ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए समय पर ट्रेन को रोक दिया। लोकल रुकने की सूचना मिलते ही उसी ट्रेन में सफर कर रहे एमएसएफ के जवान ने यात्री को लोकल के आगे से हटाकर उसकी जान बचा ली। पूछे जाने पर नाबालिग लड़के ने घर में पारिवारिक कलह की बात बताई। यह घटना शुक्रवार की सुबह ९ बजे के करीब हुई।
भायखला आरपीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक नाबालिग लड़का अंबरनाथ ५९ स्लो लोकल के आगे कूद गया था, लेकिन उक्त गाड़ी के ड्राइवर रामशाह ने गाड़ी को उससे पहले ही रोक दी। उसके बाद ऑन ड्यूटी एमएसएफ स्टाफ ने उक्त लड़के को लाइन से हटाकर, उक्त लोकल को उसके गंतव्य के लिए रवाना किया। बाद में गाड़ी के गार्ड प्रकाश जोरे ने समय २०/५३ से समय २०/५५ तक ०२ मिनट गाड़ी डिटेन होने की जानकारी दी। बाद में उक्त नाबालिग लड़के को जीआरपी दादर के पुलिस कांस्टेबल लक्ष्मण खेडकर की मदद से अग्रिम कार्यवाही के लिए लेकर गए।





Users Today : 2
Users Yesterday : 66
Users Last 7 days : 440
Users Last 30 days : 883
Users This Month : 415
Users This Year : 9365
Total Users : 70572
Views Today : 2
Views Yesterday : 79
Views Last 7 days : 602
Views Last 30 days : 1144
Views This Month : 565
Views This Year : 10602
Total views : 106625
Who's Online : 0


