Home Maharashtra केईएम अस्पताल सोशल मीडिया पर सक्रिय, मरीजों की दूर होगी हर परेशानी

केईएम अस्पताल सोशल मीडिया पर सक्रिय, मरीजों की दूर होगी हर परेशानी

22
0

मुंबई, मनपा के सबसे ब़ड़ा अस्पताल केईएम अब सोशल मीडिया पर सक्रिय होने जा रहा है। इसके लिए जरूरी सभी अनुमतियां मनपा प्रशासन की तरफ मिल गई हैं। इसे लेकर आगामी सप्ताह में योजना का प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। इस काम के लिए लगनेवाली टीम की नियुक्ति भी की जा चुकी है। अस्पताल अपनी इस कमाल की युक्ति से जहां मरीजों की परेशानियों को दूर करने का प्रयास करेगा, वहीं इंस्टाग्राम, वेबसाइट और लिंकडिन नामक तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी साझा कर धमाल मचाएगा। केईएम अस्पताल के नाम से नई वेबसाइट भी तैयार की जाएगी।
प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि केईएम अस्पताल द्वारा अब तक के किए गए सभी कामों का लेखा-जोखा वेबसाइट और इंस्टाग्राम पर अपलोड किया जाएगा। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा। अस्पताल की डीन डॉ. संगीता रावत के मुताबिक केईएम की तरफ से चलाए जानेवाले उपक्रमों के माध्यम से नागरिकों को अधिक संख्या में अच्छी और सकारात्मक जानकारियां साझा करने का उद्देश्य है। अस्पताल को लेकर गलतफहमियों को दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग सोशल मीडिया का सहारा लेगा।
सोशल मीडिया पर सक्रिय होने से केईएम अस्पताल सीधे जनता से जुड़ जाएगा। मनपा अस्पताल और वहां के चिकित्सकों को लेकर लोगों में छवियां धूमिल हैं। इसे दूर करने के लिए मनपा प्रयत्न करेगी। इसके लिए सोशल मीडिया की मदद ली जाएगी। सेवा और सुविधाओं की कमी को लेकर मनपा अस्पतालों को कई बार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। खासकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कई बार नकारात्मक संदेश वायरल होते हैं। इसलिए इंस्टाग्राम और फेसबुक पर सक्रिय होकर अस्पताल के प्रति सकारात्मक पक्ष रखना सहज होगा। इसकी शुरुआत केईएम अस्पताल से होगी।