Home Crime इकबाल कासकर को सीने में दर्द, जे.जे. अस्पताल में भर्ती

इकबाल कासकर को सीने में दर्द, जे.जे. अस्पताल में भर्ती

130
0

मुंबई, हिंदुस्थान के मोस्ट वांटेड भगोड़े क्रिमिनल दाऊद इब्राहिम के भाई इकबाल कासकर को सीने में दर्द उठा तो वह कराहने लगा। दर्द की शिकायत के बाद उसे मुंबई के सरकारी जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले इकबाल कासकर न्यायिक हिरासत में था।
मिली जानकारी के अनुसार नई मुंबई स्थित तलोजा जेल में न्यायिक हिरासत में रखे गए दाऊद के भाई इकबाल ने शनिवार की रात में सीने में दर्द होने की शिकायत की थी। इसके बाद जेल प्रशासन ने उसे जे.जे. अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल इस समय इकबाल कासकर का इलाज शुरू है और उसकी हालत सामान्य है। चिकित्सक उसकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। अस्पताल प्रशासन की तरफ से कहा गया है कि जांच में उसके हार्ट में समस्या मिली है।
तलोजा जेल में बंद इकबाल को ईडी ने जून २०२१ में मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। इससे पहले प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में ठाणे पुलिस की एक टीम ने उसे सितंबर २०१७ में गिरफ्तार किया था। उस पर एक डेवलपर से रंगदारी मांगने का आरोप लगा था। इसके बाद जांच में उस पर तीन अलग-अलग मामलों में रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया।