मुंबई, स्कूली छात्रों के लिए ओलिंपियाड परीक्षा के सबसे बड़े आयोजक साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (एसओएफ) ने घोषणा की है कि ओलिंपियाड परीक्षाएं इस साल १५ सितंबर २०२२ से ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी। छात्र अपने स्कूलों के माध्यम से एसओएफ ओलिंपियाड परीक्षा के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। मुंबई से हर साल लगभग २,२७,००० छात्र एसओएफ ओलिंपियाड में उपस्थित होते हैं। साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन इस वर्ष ७ विषयों में ओलिंपियाड परीक्षा आयोजित करेगा, जिसमें एसओएफ इंटरनेशनल जनरल नॉलेज ओलिंपियाड, एसओएफ इंटरनेशनल इंग्लिश ओलिंपियाड, एसओएफ नेशनल साइंस ओलिंपियाड, एसओएफ इंटरनेशनल मैथमेटिक्स ओलिंपियाड, एसओएफ नेशनल साइबर ओलिंपियाड, एसओएफ इंटरनेशनल सोशल स्टडीज ओलिंपियाड और एसओएफ इंटरनेशनल कॉमर्स ओलिंपियाड शामिल हैं। नेशनल साइंस ओलिंपियाड के लिए एसओएफ ने ‘माईक्लासरूम’ के साथ सहयोग किया है, यह छात्रों को जेईई, एनईईटी, सीयूईटी और कैट के लिए तैयार करता है। साइंस ओलिंपियाड फाउंडेशन के संस्थापक और निदेशक महाबीर सिंह ने कहा कि इस वर्ष की परीक्षाएं ऑफलाइन आयोजित की जाएंगी, एसओएफ ओलिंपियाड परीक्षा दुनिया में स्कूली छात्रों के लिए सबसे बड़ी ओलिंपियाड परीक्षा है। २०२१-२२ के दौरान ६८ देशों के ६८,००० से अधिक स्कूलों ने एसओएफ परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया और लाखों छात्र उनमें शामिल हुए। विजेता छात्रों को पदक और छात्रवृत्ति से सम्मानित किया जाता है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 57
Users Last 30 days : 283
Users This Month : 121
Users This Year : 2903
Total Users : 64110
Views Today : 8
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 382
Views This Month : 162
Views This Year : 3477
Total views : 99500
Who's Online : 0


