Home Crime चेन स्नेचर्स को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने 214 सीसीटीवी फुटेज...

चेन स्नेचर्स को पकड़ने के लिए मुंबई पुलिस ने 214 सीसीटीवी फुटेज खंगाले, डिलीवरी बॉय बनकर किया पीछा

122
0

मुंबई:-मनोज दुबे

मुंबई जैसे शहर में कई जगह चेन स्नेचरो का आतंक मचा हुवा है जो मुंबई पुलिस के लिए एक सरदर्द बना हुवा है।
मुंबई पुलिस ने एक चेन स्नेचर गिरोह को पकड़ा है. पकड़े गये आरोपी उस वक्त वारदात को अंजाम देते थे जब लोग मॉर्निंग वॉक पर निकलते थे. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगभग 214 सीसीटीवी फुटेज खंगाले. इतना ही नहीं, पुलिस ने डिलीवरी ब़़ॉय बनकर इन शातिर चोरो का पीछा किया, तब जाकर आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़े ये आरोपी।
कस्तूरबा मार्ग पुलिस थाने ने बताया कि दो चेन स्नेचरों को गिरफ्तार किया गया है. इनकी पहचान फिरोज नासिर शेख और जफर यूनुस जफरी उर्फ जफर चव्हाण के रूप में हुई है।पुलिस ने दोनों शातिरों को ठाणे के अंबीवली से गिरफ्तार किया। दोनों के पास एक महंगी बाइक बरामद की गई है।

पुलिस के मुताबिक जुलाई और अगस्त में कस्तूरबा मार्ग थाना क्षेत्र में चेन स्नेचिंग की लगातार कई घटनाएं हुईं. शातिरों के खिलाफ विभिन्न थानों में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर ऑटो रिक्शा में आरोपी का पीछा किया. इतना ही नहीं, आरोपियों को वारदात के दौरान पकड़ लिया. पुलिस ने इन शातिरों को गिरफ्तार करने के लिए मुंबई और आसपास के इलाकों में लगे 214 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच करनी पड़ी।