Home Crime स्वागतम बार में अश्लील नृत्य धड़ल्ले से चल रहा है

स्वागतम बार में अश्लील नृत्य धड़ल्ले से चल रहा है

737
0

मुंबई, मालाड पश्चिम स्थित स्वागतम बार में अश्लील नृत्य धड़ल्ले से चल रहा है। यह बीयर बार अय्याशी का अड्डा बना हुआ है। बार के कायदे अनुसार फ्लोर पर सिर्फ 8 लड़कियां सिंगर के रूप में रखने का कायदा है, पर इस बीयर बार में ऐसा कोई भी कायदा नहीं चलता, यहां कानून की सरेआम धज्जियां उड़ाई जाती है। 8 से ज्यादा लड़कियां फ्लोर पर हमेशा मौजूद रहती हैं। नियमानुसार यहां पर स्थानीय पुलिस का एक हवलदार भी उपस्थित रहता है, जबकि कई बार ऐसा देखा गया है कि बावजूद इसके बार के अंदर कानूनन मान्यताप्राप्त संख्या से ज्यादा लड़कियां और नियम कानून की धज्जियां उड़ाते हुए डांस करके ग्राहकों को लुभाना व गैरकानूनी कृत्य को अंजाम दिया जाता है। शिकायत मिलने पर इस बीयर बार में गत दिनों पुलिसिया कार्रवाई की गई थी, बावजूद इसके यहां धड़ल्ले से अवैध काम जारी है।
स्थानीय समाजसेवकों ने हमारे संवाददाता को बताया कि इस बीयर बार में कानून की धज्जियां उडाई जा रही है, जिससे आने वाली पीढ़ी बर्बाद हो रही है। इस युवा पीढ़ी को बचाने के लिए इस तरह के अश्लील डांस व गैर कानूनी व्यवहार करने वाले बीयर बारों पर सख्त कानूनी करने की मांग की है। अब देखना यह है कि स्वागतम बार पर पुलिस क्या कार्रवाई करती है?