Home Crime लंपी वायरस : चिड़ियाघरों के जानवारों को भी अब भैंस का ताजा...

लंपी वायरस : चिड़ियाघरों के जानवारों को भी अब भैंस का ताजा मांस नहीं दिया जा रहा

15
0

मुंबई, पशुओं में लंपी वायरस का खतरा काफी तेजी से बढ़ रहा है। यहां के चिड़ियाघरों के साथ-साथ संजय गांधी राष्ट्रीय उद्यान के जानवारों को भी अब भैंस का ताजा मांस नहीं दिया जा रहा है। मवेशियों में दिखाई देने वाले लम्पी वायरस रोग के कारण भैंस के मांस लाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है, जिसके कारण चिड़ियाघर में शेर, टाइगर और तेंदुए जैसे जानवरों को अब Frozen Meat या चिकन खाने के लिए दिया जा रहा है। SGNP के अधिकारियों ने पहले ही जानवर को चिकन देना शुरू कर दिया है।
रेंज वन अधिकारी और एसजीएनपी में तेंदुए बचाव दल के प्रभारी विजय बरदबे ने कहा, ‘हां हमने जानवरों को मुर्गियों के मांस देना शुरू कर दिया है। इसके अलावा हम जानवरों को जमे हुए भैंस का मांस दे सकते हैं।’ वीरमाता जीजाबाई भोंसले उद्यान और चिड़ियाघर के निदेशक डॉ. संजय त्रिपाठी ने बताया कि हमें अभी ताजा मांस मिल रहा है। हालांकि अगर जानवरों को देने के लिए ताजा मांस उपलब्ध नहीं होते हैं तो हम जानवरों को फ्रोजन मीट ही देंगे। उन्होंने आगे बताया कि हमारे कोल्ड स्टोरेज (Cold Storage) में 200 किलोग्राम तक मीट अभी भी उपलब्ध है। जानवरों को मुर्गियां भी दी जा सकती हैं हालांकि फ्रोजन मीट की कोई कमी नहीं है।
भायखला चिड़ियाघर के एक अधिकारी ने बताया कि मांस की मात्रा जानवर की उम्र और वजन के अनुसार तय की जाती है।