मुंबई, मुंबई को टीबी और कुष्ठ रोगमुक्त करने के लिए मनपा पिछले कई दिनों से प्रयास कर रही है। समय-समय पर अभियान चलाकर मनपा टीबी और कुष्ठरोग मरीजों की तलाश करती रही है। अब एक बार फिर मनपा १७ दिनों का अभियान चलाएगी। मुंबई से कुष्ठ रोग और टीबी दोनों गायब होंगे। मनपा की भारी-भरकम टीम टीबी और कुष्ठरोग मरीजों की तलाश में जुट गई है। २५ सितंबर से १२ अक्टूबर २०२२ तक मनपा की २,८२९ लोगों की टीम लगभग १० लाख घरों में जाकर ऐसे मरीजों की तलाश करेगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मनपाकर्मी जगह-जगह लोगों के घर जाकर जांच करेंगे। ९.८६ लाख घरों में लगभग ४० लाख ३४ हजार लोगों की जांच की जाएगी। इसके लिए मनपा ने भारी भरकम टीम बनाई है। मनपा की ओर से २,८२९ लोगों की टीम इस काम के लिए उतरेगी। प्रत्येक टीम में तीन सदस्य होंगे। एक डॉक्टर, एक नर्स और एक सहायक टीम का सदस्य होगा।
इस बारे में अधिक जानकारी देते हुए मनपा के स्वास्थ विभाग अधिकारी मंगला गोमरे ने कहा कि हमारी टीम घर-घर जाकर टीबी और कुष्ठरोग मरीजों की तलाश करेगी। केंद्र से मिले निर्देश के अनुसार मुंबई शहर को २०२५ तक टीबी मुक्त करना है और २०३० तक कुष्ठरोग मुक्त करना है। इसके लिए मरीजों की तलाश बहुत जरूरी है। मरीज पहचान में तभी आ पाएंगे जब उनकी जांच की जाएगी।





Users Today : 2
Users Yesterday : 6
Users Last 7 days : 74
Users Last 30 days : 287
Users This Month : 44
Users This Year : 2826
Total Users : 64033
Views Today : 2
Views Yesterday : 7
Views Last 7 days : 86
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 51
Views This Year : 3366
Total views : 99389
Who's Online : 0


