मुंबई, महाठग सुकेश चंद्रशेखर मामले में जैकलीन फर्नांडीज और नोरा फतेही बुरी तरह फंसी हुई हैं। २०० करोड़ की ठगी करनेवाला सुकेश चंद्रशेखर फिलहाल जेल में बंद है और दावा किया गया है कि सुकेश ने इन पैसों से जैकलीन और नोरा को कई महंगे गिफ्ट्स दिए हैं। ऐसे में जैकलीन और नोरा से लगातार ईओडब्ल्यू (आर्थिक अपराध शाखा) द्वारा पूछताछ की जा रही है। अब इस पूछताछ में निकी का भी नबर लग गया है। शुक्रवार को निक्की तंबोली को भी पूछताछ के लिए बुलाया गया, जहां उनसे घंटों पूछताछ हुई है।
बताया जा रहा है कि निक्की तंबोली ने भी सुकेश से कई महंगे गिफ्ट्स लिए हैं। प्रवर्तन निदेशालय ने चार्जशीट में कहा है कि सुकेश ने निक्की तंबोली को महंगे गिफ्ट्स के अलावा नकद भी दिए थे। निक्की कल दिल्ली में ईओडब्ल्यू के ऑफिस पहुंची, जहां उनसे घंटों पूछताछ कर इस मामले से जुड़े कई जानकारी इक्ट्ठा की गई। बताया जा रहा है कि पिंकी ईरानी ने ही निक्की तंबोली की मुलाकात सुकेश चंद्रशेखर से करवाई थी। इस दौरान पिक्की ने निक्की को सुकेश की पहचान एक साउथ इंडियन प्रोड्यूसर के रूप में करवाई थी। निक्की को करीब ३.५ लाख रुपए और गुच्ची का बैग दिया गया था। बता दें कि निक्की तंबोली का नाम इस मामले में सामने आने के बाद एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह पैपराजी को बोलती हुई दिख रही थीं कि उनके पास कोई गुच्ची का बैग नहीं है।
बताया जाता है कि एक वक्त ऐसा आया था, जब जैकलीन ने सुकेश को अपना ड्रीम बॉय मान लिया था और उससे शादी करने का मन भी बना लिया था। जैकलीन, सुकेश के चंगुल में इस कदर फंस चुकी थीं कि उससे शादी करने तक को तैयार हो गई थीं। जैकलीन ने अपने दोस्तों से ये तक कहा था कि वो उन्हें ड्रीम बॉय मिल गया है।





Users Today : 18
Users Yesterday : 33
Users Last 7 days : 362
Users Last 30 days : 924
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today : 29
Views Yesterday : 59
Views Last 7 days : 497
Views Last 30 days : 1191
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


