Home Crime तेज रफ्तार स्कूटर की चपेट में आने से कुर्ला के एक व्यापारी...

तेज रफ्तार स्कूटर की चपेट में आने से कुर्ला के एक व्यापारी की मौत

9
0

मुंबई :घाटकोपर में तेज रफ्तार स्कूटर की चपेट में आने से कुर्ला के एक व्यापारी की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात करीब 8 बजे एलबीएस रोड, गुरुनानक नगर, घाटकोपर पश्चिम में हुई। हादसे में स्कूटर सवार भी घायल हो गया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान कुर्ला ईस्ट के नेहरू नगर निवासी 68 वर्षीय हस्तीमल जैन के रूप में हुई है। जैन घाटकोपर पश्चिम के आजाद नगर में गैस चूल्हा बेचने और मरम्मत करने की दुकान चलाते थे। मंगलवार रात दुकान बंद कर घर लौटते समय गुरुनानक नगर के पास तेज रफ्तार स्कूटर ने उन्हें टक्कर मार दी।