मुंबई, पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब उनके खिलाफ ठाणे के नगर पुलिस स्टेशन में पैसा वसूली का केस दर्ज किया गया है। परमबीर के अलावा इस मामले में 28 अन्य लोगों के खिलाफ भी केस हुआ है। परमबीर सिंह के खिलाफ सोनू जालान और उसके साथी केतन तन्ना ने केस दर्ज करवाया है। दोनों पर क्रिकेट मैच के दौरान सट्टेबाजी का भी आरोप है। फिलहाल जालान और उसके साथी केतन तन्ना पुलिस स्टेशन में मौजूद हैं और पुलिस अधिकारी उनका स्टेटमेंट ले रहे थे।
ठाणे नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराने पहुंचे तन्ना और जालान ने बताया कि उन्हें झूठे मामले में फंसा कर गिरफ्तार किया गया था और फिर परमवीर की सह पर उनसे रुपयों की वसूली की गई थी। केतन और जालान के अनुसार उन्होंने इस बारे में राज्य सरकार के विभिन्न मंत्रियों के पास शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें मामला दर्ज करने के लिए बुलाया गया और अब उन्हें न्याय मिला है। दोनों की शिकायत पर परमबीर के खिलाफ जबरन वसूली और धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।
पिछले सप्ताह भी परमबीर पर दर्ज हुआ थे केस
पिछले सप्ताह ठाणे के कोपरी पुलिस स्टेशन में बिल्डर शरद अग्रवाल ने परमवीर सिंह, डीसीपी पराग मनेरे, संजय पुनमिया, सुनील जैन और मनोज घोटकर के खिलाफ मामला दर्ज किया था। सिंह के खिलाफ मुंबई के मरीन ड्राइव पुलिस स्टेशन में पहला मामला दर्ज हुआ था, जिसकी जांच के लिए राज्य सरकार ने SIT गठित की है।





Users Today : 5
Users Yesterday : 12
Users Last 7 days : 89
Users Last 30 days : 290
Users This Month : 41
Users This Year : 2823
Total Users : 64030
Views Today : 5
Views Yesterday : 12
Views Last 7 days : 102
Views Last 30 days : 388
Views This Month : 47
Views This Year : 3362
Total views : 99385
Who's Online : 0


