Home Crime विक्रोली में स्लैब गिरने से दो बुजुर्गों की मौत

विक्रोली में स्लैब गिरने से दो बुजुर्गों की मौत

18
0

मुंबई: उत्तर-पूर्व मुंबई के विक्रोली इलाके में गुरुवार को तीन मंजिला इमारत के स्लैब का एक हिस्सा ढह जाने से दो लोगों की मौत हो गई। दोनों की उम्र 70 साल से अधिक थी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि यह घटना कन्नमवार नगर-1 में मकान संख्या-40 में शाम छह बजकर 50 मिनट पर हुई। अधिकारी ने कहा, शरद म्हसलेकर (75 वर्षीय) और सुरेश मधालकर (78 वर्षीय) को पास के बाबासाहेब अंबेडकर अस्पताल ले जाने के बाद मृत घोषित कर दिया गया।