मुंबई: बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को समन भेजने के दो दिनाें बाद महाराष्ट्र साइबर सेल ने अब एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया को समन भेजा है। मामला 2023 में महादेव ऑनलाइन गेमिंग और बेटिंग ऐप से संबंधित फेयरप्ले ऐप पर IPL मैच देखने का प्रमोशन करने से जुड़ा हुआ है।
29 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा
महाराष्ट्र साइबर सेल ने एक्ट्रेस को 29 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है। साइबर सेल के मुताबिक इस मामले में तमन्ना का बयान रिकॉर्ड किया जाएगा। एक्ट्रेस से पूछा जाएगा कि उन्हें फेयरप्ले के लिए किसने संपर्क किया था और इसके लिए उन्हें कितने पैसे मिले।
23 अप्रैल को संजय दत्त को भेजा गया था समन
ANI ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस बारे में जानकारी दी है। तमन्ना भाटिया से पहले 23 अप्रैल को एक्टर संजय दत्त को भी इस मामले में समन भेजा गया था। संजय को जब इस मामले में तलब किया गया तो एक्टर ने कहा कि वो इस वक्त मुंबई में नहीं हैं और दी गई तारीख पर पेश नहीं हो सकते हैं। उन्होंने अपना बयान दर्ज करने के लिए तारीख और समय मांगा है।
इससे पहले दर्ज हुआ था बदशाह का बयान
इससे पहले इसी मामले में महाराष्ट्र साइबर सेल ने सिंगर बादशाह, संजय दत्त और जैकलीन फर्नांडीज के मैनेजरों के बयान दर्ज किए थे। ये तीनों सेलेब्स फेयरप्ले ऐप का प्रमोशन करते आए हैं। महादेव ऐप अवैध लेनदेन और सट्टेबाजी को लेकर विभिन्न जांच एजेंसियों की जांच के दायरे में है।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


