पिंपरी- चिंचवड़ में बुधवार रात करीब 10 बजे एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई. पुलिस ऐसी आशंका जता रही है कि गैंगवार के चलते घटना को अंजाम दिया गया. इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है और उससे पूछताछ करने में जुटी है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. पुलिस को इस हत्याकांड में शक की सुई रेहान शेख के गैंग से जुड़ लग रही है. पुलिस और क्राइम ब्रांच उसी दिशा में काम कर रही है. इस मामले में पुलिस ने एक संदिग्ध को गिरफ्तार उससे पूछताछ की जा रही है.
बताया जा रहा है कि मृतक दीपक कदम पर भी 307 के तहत सांगवी थाने में केस दर्ज था. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. कुछ महीने पहले वाकड इलाके में रेहान शेख की हत्या हुई. इसलिए यह आशंका जताई जा रही है कि रेहान शेख के गिरोह के सदस्यों ने हत्या को अंजाम दिया. पुलिस आरोपियों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है और जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.
बता दें, साल 2021 में दत्त जयंती के दिन योगेश जगताप की दो अज्ञात बदमाशों ने 10 से 11 गोलियां मारकर हत्या कर दी थी. यह घटना पिंपल गुरव इलाके के व्यस्त स्थान काटे पुरम चौक पर हुई थी. इस घटना में योगेश जगताप की मौके पर ही मौत हो गई थी. पुलिस गैंगवार को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है.





Users Today : 3
Users Yesterday : 57
Users Last 7 days : 389
Users Last 30 days : 866
Users This Month : 350
Users This Year : 9300
Total Users : 70507
Views Today : 3
Views Yesterday : 81
Views Last 7 days : 542
Views Last 30 days : 1128
Views This Month : 487
Views This Year : 10524
Total views : 106547
Who's Online : 0


