मुंबई, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने हिंदुस्थान में पहली बार काला जहर की तस्करी करने के मामले में एक इंटरनेशनल सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है। इस काले कोकिन की कहर मुंबई पर बरपने वाली थी। हालांकि एनसीबी ने इसको पहले ही नाकाम कर दिया। हिंदुस्थान में पहली बार ब्लैक कोकिन का कंसाइनमेंट जप्त किया गया है। इस कंसाइनमेंट को अमेरिका वाया मुंबई टू गोवा में सिंडिकेंट के पास पहुंचना था। एनसीबी सूत्रों के मुताबिक तीन किलो ब्लैक कोकिन को एक सूटकेस में कैविटी बनाकर छुपाया गया था। इस मामले में पुलिस ने ब्राजील की महिला सहित गोवा से एक नाइजीरियन को गिरफ्तार किया है। इस कोकिन की कीमत १३ करोड़ रुपए आंकी गई है।
एनसीबी सूत्रों के मुताबिक मुखबिरों से सूचना मिली कि एक दक्षिण अमेरिकी नागरिक ड्रग की कंसाइनमेंट लेकर हिंदुस्थान जा रही है। महिला बोलिवियाई शहर की रहनेवाली है। महिला अदीस अबाबा होते हुए मुंबई जाएगी। इसके बाद मुंबई से गोवा की फ्लाइट लेगी। २६ सितंबर को फ्लाइट से उतरने के बाद गोवा के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट में सवार होने का इंतजार कर रही थी, तभी उसकी पहचान कर ली गई। जांच के दौरान महिला के सूटकेस में तस्करी के लिए खास तौर पर बनाई गई कैविटी का पता चला। इस सूटकेस के चारों ओर एक प्लेट लगाई गई थी। प्लेट की गहराई से जांच करने पर काले रंग का पदार्थ मिला। महिला से पूछताछ करने पर उसने कबूल किया कि यह ब्लैक कोकिन है, जिसका वजन कुल ३.२ किलोग्राम है। इस कोकिन को गोवा में एक विदेशी रिसीवर को पहुंचाना था।
एनसीबी की टीम ने गोवा में स्थित ड्रग रिसीवर को पकड़ने के लिए एक योजना बनाई। टीम के लोग फिल्मी स्टाइल में टूरिस्ट बनकर एक होटल के आस-पास जाल बिछाकर एक नाइजीरियाई व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। नाइजीरियाई आरोपी ने इंटरनेशनल ड्रग सिंडिकेट का हिस्सा होने की बात भी कबूल की। यह नाइजीरियाई व्यक्ति ड्रग तस्कर है और गोवा में रह रहा था। साथ ही विभिन्न राज्यों में स्थित पैडलरों को ड्रग्स की आपूर्ति कर रहा था।
एनसीबी मुंबई के जोनल निदेशक अमित गवाते के मुताबिक ब्लैक कोकिन को पकड़ना काफी मुश्किल होता है। इसकी स्मेल स्निपर डॉग भी नहीं पकड़ पाते हैं। इसके पीछे की बड़ी वजह यह होती है कि सामान्य कोकिन में स्मेल आती है, लेकिन ब्लैक कोकिन में बिल्कुल भी स्मेल नहीं आती है। ब्लैक कोकिन की पहली बार भारत में स्मगलिंग की गई है। इसके बारे में हमारे पास पिन-प्वाइंट इंफॉर्मेशन थी। यह ब्लैक कोकिन मुंबई से गोवा जाने वाली थी। एनसीबी का ऑपरेशन अभी भी चल रहा है।





Users Today : 3
Users Yesterday : 2
Users Last 7 days : 41
Users Last 30 days : 271
Users This Month : 130
Users This Year : 2912
Total Users : 64119
Views Today : 5
Views Yesterday : 9
Views Last 7 days : 76
Views Last 30 days : 354
Views This Month : 186
Views This Year : 3501
Total views : 99524
Who's Online : 0


