मुंबई: मनसे के आक्रामक रुख के बाद राज्य सरकार ने भरोसा दिलाया है कि वह ठाणे नाके पर हुई टोल वृद्धि वापस लेने की मांग पर एक महीने में फैसला ले लेगी। शुक्रवार को टोल के मुद्दे पर राज ठाकरे के घर पर एक बैठक हुई। राज्य के पीडब्ल्यूडी मंत्री दादा भुसे अपने विभाग के आला अफसरों के साथ राज ठाकरे के घर पहुंचे। इस बैठक से पहले राज गुरुवार को मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिल चुके थे। वहीं तय हो गया था कि अगली बैठक शुक्रवार को राज ठाकरे के घर पर होगी। बैठक के बाद राज और मंत्री दादा भुसे ने शिवाजी पार्क स्थित राज के घर ‘शिवतीर्थ’ पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया, जिसमें कई प्रमुख बातों का ऐलान किया गया। हालांकि, महाराष्ट्र कांग्रेस ने राज ठाकरे के घर पर हुई इस बैठक को असंवैधानिक करार दिया।
राज ठाकरे ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि मुंबई के एंट्री पॉइंट पर बने टोल नाकों से गुजरने वाली गाड़ियों की गिनती शुरू होगी। इससे मालूम पड़ेगा कि कितनी गाड़ियां गुजरती हैं और कितना टोल कलेक्शन होता है। इसके लिए अगले 15 दिन तक एमएसआरडीसी टोल नाकों पर विडियो कैमरे लगाएगी। इसके साथ ही मनसे भी अपने कैमरे लगाएगी। टोल नाकों पर डिजिटल डिसप्ले से ठेकेदार ने टेंडर के अनुसार कितना टोल एकत्र किया है और कितना शेष बचा है, इसकी जानकारी भी मिलेगी।
टोल नाके पर पहले जो पीली लाइन की व्यवस्था की गई थी, अब फिर से उसका सख्ती से पालन किया जाएगा। अगर टोल नाकों पर वाहनों की कतार पीली लाइन के बाहर गई, तो कतार के वापस पीली लाइन के भीतर आने तक यानी ट्रैफिक जाम क्लियर होने तक सभी गाड़ियों को बिना टोल वसूले छोड़ा जाएगा। यह भी सुनिश्चित किया जाएगा कि टोल नाकों पर किसी भी वाहन को चार मिनट से अधिक न रुकना पड़े।





Users Today : 3
Users Yesterday : 7
Users Last 7 days : 61
Users Last 30 days : 282
Users This Month : 110
Users This Year : 2892
Total Users : 64099
Views Today : 9
Views Yesterday : 11
Views Last 7 days : 84
Views Last 30 days : 386
Views This Month : 143
Views This Year : 3458
Total views : 99481
Who's Online : 0


