नासिक : नांदेड़ जाने वाली मुंबई-नांदेड़ तपोवन एक्सप्रेस ने नासिक और भुसावल के बीच 700 मीटर उल्टी चली। ऐसा नहीं है कि यह कोई तकनीकि समस्या थी या गलती से ट्रेन विपरीत दिशा में चलने लगी। ट्रेन के ड्राइवर ने ट्रेन को पीछे की ओर इसलिए चलाया ताकि एक घायल की मदद की जा सके। यह शख्स मनमाड जंक्शन के पास ट्रेन से गिर गया था। उसे अस्पताल ले जाया गया हालांकि उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
मंडल रेल प्रबंधक इति पांडे ने कहा, ‘मनमाड जंक्शन के पास एक यात्री ट्रेन से गिर गया था। ट्रेन के लोको पायलट ने कंट्रोलर से अनुमति ली और घायल यात्री को लेने के लिए ट्रेन को उल्टी दिशा में मोड़ दिया।’
मारे गए यात्री की पहचान उत्तर प्रदेश के रहने वाले सरवर शेख के रूप में हुई है। उसकी उम्र 30 साल थी। शनिवार को सुबह 11 बजे, जब नांदेड़ जाने वाली तपोवन एक्सप्रेस मनमाड जंक्शन के पास पहुंची, तो किसी ने आपातकालीन चेन खींच दी थी, जिसके कारण उसे जबरन रोकना पड़ा।
चेन पुलिंग करके रोकी ट्रेन
मनमाड रेलवे स्टेशन के एक अन्य वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘अलार्म चेन खींची गई, जिससे ट्रेन रुक गई। ट्रेन के गार्ड एस एस कदम को यात्रियों से पता चला कि तीसरे कोच से एक व्यक्ति गिर गया है। कदम ने लोको पायलट एम एस आलम से संपर्क किया, जिन्होंने फिर कंट्रोलर से संपर्क किया और वापस जाने की अनुमति मांगी।’
पीछे आ रही मालगाड़ी रोकी गई
तपोवन एक्सप्रेस के पीछे चल रही एक मालगाड़ी को पहले स्टेशन पर रोक दिया गया, जिससे तपोवन एक्सप्रेस को वापस आकर यात्री को लेने के लिए जगह मिल गई। साथी यात्रियों ने घायल व्यक्ति को ढूंढ़ा और उसे उठाया, जिसके बाद ट्रेन मनमाड जंक्शन के लिए रवाना हुई। रेलवे अधिकारियों ने एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की, जिसमें शेख को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। इस बीच, तपोवन एक्सप्रेस नांदेड़ की ओर अपनी यात्रा जारी रखी।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


