Home Crime सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत छह लोगों...

सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत छह लोगों की मौत

14
0

नासिक : महाराष्ट्र के नासिक में हुए एक सड़क हादसे में एक ही परिवार के पांच लोगों समेत छह लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वाले दो बच्चे भी हैं। दरअसल तेज रफ्तार कार सड़क किनारे स्थित एक घर से टकरा गई, जिसमें लोगों की जान चली गई। पुलिस ने बताया कि सड़क हादसा कोल्हापुर फाटा की कलवान तालुका में हुआ।
परिवार के पांच लोगों समेत छह की मौत
पुलिस ने बताया कि सतना के नामपुर का रहने वाला एक परिवार नासिक में अपने रिश्तेदारों के यहां शादी समारोह में शामिल होकर अपने घर लौट रहा था। रास्ते में ड्राइवर ने कार से नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार कार बेकाबू होकर नासिक-कलवान रोड पर स्थित एक घर से टकरा गई। एक ही परिवार के चार लोगों समेत पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया और एक बच्चे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान शैला वसंत भदान (62), उनकी बेटी माधवी मेतकर (32), पोती त्रिवेणी मेतकर (4), और इनकी रिश्तेदार सरला बालचंद्र भदान (50) और कार के ड्राइवर खालिक महमूद पठान (50) की मौके पर ही मौत हो गई।