Home Crime बीजेपी और समाजवादी पार्टी आमने- सामने; मंत्री नितेश राणे के बयान पर...

बीजेपी और समाजवादी पार्टी आमने- सामने; मंत्री नितेश राणे के बयान पर तीखी टिप्पणी

11
0

मुंबई : बकरीद से पहले महाराष्ट्र की सियासत का पारा हाई हो गया है. बीजेपी और समाजवादी पार्टी आमने- सामने आ गई है. महाराष्ट्र में समाजवादी पार्टी के विधायक और प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी ने मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने और बकरीद को वर्चुअल तरीके से मनाने के मंत्री नितेश राणे के बयान पर तीखी टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि भाजपा नेता किरीट सोमैया के पास कोई काम नहीं है. वह समाज में नफरत फैलाने का काम करते हैं. उनके दबाव में आकर पुलिस अदालत के आदेश को कार्यान्वित कर रही है, लेकिन अदालत का आदेश सिर्फ मस्जिदों के लिए नहीं था बल्कि ध्वनि प्रदूषण से संबंधित तमाम कामों के लिए था लेकिन, सिर्फ मुसलमानों के साथ अन्याय हो रहा है. पुलिस कह रही है कि कोर्ट के दबाव में कार्रवाई हो रही है, लेकिन मेरा मानना है कि भाजपा के दबाव में कार्रवाई हो रही है.
सपा नेता ने कहा पूरे देश में लाउडस्पीकर का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन सिर्फ मुंबई में ही मस्जिदों पर क्यों कार्रवाई की जा रही है उन्होंने कहा, 2014 से मुसलमानों की तमाम चीजों पर पाबंदी लगाने की कोशिश की जा रही है. ट्रिपल तलाक देख लीजिए, लाउडस्पीकर का मुद्दा देख लीजिए, वक्फ बोर्ड का मुद्दा देख लीजिए, गाय के नाम पर मुसलमान को मारना आम बात हो गई है. सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ने दिया जा रहा है. अबू आजमी भाजपा नेता किरीट सोमैया के दबाव में पुलिस द्वारा मुंबई के मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने का आरोप लगाते रहे हैं.
नितेश राणे के वर्चुअल बकरीद मनाने वाले बयान पर सपा नेता ने कहा, “1,400 साल से हमारी शरीयत में कुर्बानी की परंपरा है. मंदिरों में भी ऐसी परंपरा है. कुछ छोटे नेता अपना नाम बनाने के लिए नफरती बयान दे रहे हैं. बकरीद पर दी जाने वाली कुर्बानी कोई गैर-मुसलिम नहीं रोक सकता है. इसके अलावा उन्होंने आदित्य ठाकरे के बकरीद वाले बयान पर उन्होंने कहा कि इन लोगों का स्टैंड बदलता रहता है. ये सदन में कहते हैं कि बाबरी मस्जिद हमने गिराई, हम बाबरी गिराने वालों के साथ कैसे जाएं. बता दें कि आदित्य ठाकरे ने कहा था कि त्योहार कैसे मनाया जाएगा, यह तय करना सरकार का काम नहीं है. साथ ही साथ अबू आजमी ने बताया कि समाजवादी पार्टी आगामी बीएमसी चुनाव में 150 सीट पर अपने उम्मीदवार उतारेगी.