मुंबई: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान छुटपुट घटनाओं को छोड़कर शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। महाराष्ट्र में आठ सीटों पर हुए चुनाव में करीब 53.51% मतदान की खबर है। परभणी लोकसभा क्षेत्र के एक गांव के निवासियों ने अतिक्रमण के मुद्दे के विरोध में चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया। कुछ स्थानों पर ईवीएम में गड़बड़ी होने की वजह से मतदान में देरी हुई। चुनाव आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम 5 बजे तक राज्य की 8 लोकसभा सीटों पर औसतन 53.51% मतदान हुआ था। शाम पांच बजे के बाद भी कई बूथ पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी रही, जिससे मतदान के प्रतिशत में बदलाव की संभावना है। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि नांदेड लोकसभा क्षेत्र के रामपुरी में करीब शाम चार बजे मतदान के लिए 26 वर्षीय एक युवक ने किसी लोहे की चीज से इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) पर वार कर उसे कथित तौर पर क्षतिग्रस्त कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और पूछताछ के दौरान उसने बताया कि वह सत्ता में किसान समर्थक और श्रमिक समर्थक सरकार चाहता है।
बड़े राज्यों में मतदान उम्मीद से काफी कम
लोकसभा चुनाव के पहले चरण की तरह दूसरे चरण में भी वोटिंग 2019 से कम हुई। खासतौर से यूपी, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे बड़े राज्यों में मतदान उम्मीद से काफी कम रहा। वजह चाहे गर्मी का प्रकोप कहें या फिर वोटिंग के प्रति उदासीनता या फिर कुछ और…। दूसरे चरण में 13 राज्यों की 89 लोकसभा सीटों पर मतदान 60% के करीब रहा। यह 2019 में 70.09% मतदान के मुकाबले काफी कम रहा। सबसे अधिक वोट त्रिपुरा, मणिपुर, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में पड़े।





Users Today : 0
Users Yesterday : 18
Users Last 7 days : 343
Users Last 30 days : 832
Users This Month : 290
Users This Year : 9240
Total Users : 70447
Views Today :
Views Yesterday : 29
Views Last 7 days : 476
Views Last 30 days : 1080
Views This Month : 403
Views This Year : 10440
Total views : 106463
Who's Online : 0


