मुंबई: लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी नहीं मिलने से नाराज़ नेताओं को मनाने के लिए सभी राजनीतिक दलों ने उन्हें विधान परिषद की सदस्यता का लॉलीपॉप दिया है। बताया जा रहा है कि शिंदे सेना ने जिनका टिकट काटा है, उन्हें राज्य की राजनीति में सक्रिय करने के लिए विधानसभा का टिकट देने या फिर विधान परिषद में भेजने का वादा किया है। वैसे भी राज्य विधान परिषद की कुल 78 सीटों में से आधी से ज्यादा खाली पड़ी हैं या फिर जुलाई तक खाली हो जाएंगी।
विधान परिषद में राज्यपाल नामांकित 12 सदस्यों की नियुक्त अब तक नहीं की गई है। इन सीटों पर नियुक्ति के लिए सत्ताधारी दल राज्यपाल को सुझाव देता है और आमतौर पर राज्यपाल उसे स्वीकार करते हुए सदस्यों की नियुक्त की घोषणा करते हैं। इसके अलावा इस साल जुलाई तक विधान परिषद में अलग-अलग विभागों से सदस्य रिटायर हो रहे हैं। विधान सभा सदस्यों द्वारा विधान परिषद के लिए निर्वाचित किए जाने वाले कुल 30 सदस्यों में से 11 सदस्यों का कार्यकाल आगामी जुलाई तक खत्म हो जाएगा, जबकि स्थानीय निकायों द्वारा चुने जाने वाले कुल 22 सदस्यों में से 6 सदस्यों का कार्यकाल इस साल मई और जून में खत्म हो रहा है।
इसके अलावा स्थानीय निकायों द्वारा चुने जाने वाली 9 सीटें पहले से ही खाली पड़ी हैं। शिक्षकों द्वारा कुल निर्वाचित 7 सदस्यों में से दो का कार्यकाल जुलाई में खत्म हो रहा है। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से निर्वाचित कुल 7 में से दो सदस्यों का कार्यकाल भी जुलाई में खत्म हो रहा है।
इनका खत्म हो रहा कार्यकाल
विधानसभा द्वारा चुने जाने वाले सदस्यों में से बीजेपी के निलय नाईक, रामराव पाटील, रमेश पाटील और भाई गिरकर जुलाई में रिटायर हो रहे हैं। एनसीपी से बाबा दुर्रानी, कांग्रेस से वजाहत मिर्जा, डॉ. प्रज्ञा राजीव सातव, उद्धव सेना से अनिल परब, शिंदे सेना से मनीषा कायंदे, शेकाप से जयंत पाटील और आरएसपी से महादेव जानकर का कार्यकाल जुलाई 2024 में खत्म हो रहा है। इसके अलावा स्थानीय निकायों से 9 सीटें जलगांव, गोंदिया-भंडारा, पुणे, सांगली-सतारा, यवतमाल, ठाणे, पालघर, अहमदनगर, सोलापुर हैं।





Users Today : 2
Users Yesterday : 14
Users Last 7 days : 118
Users Last 30 days : 715
Users This Month : 236
Users This Year : 11257
Total Users : 72464
Views Today : 2
Views Yesterday : 19
Views Last 7 days : 139
Views Last 30 days : 866
Views This Month : 299
Views This Year : 12932
Total views : 108955
Who's Online : 0


