Home Crime सर्वदलीय बैठक के बाद आदित्‍य ठाकरे का बयान- केंद्र निकालेगा समाधान

सर्वदलीय बैठक के बाद आदित्‍य ठाकरे का बयान- केंद्र निकालेगा समाधान

30
0

मुंबई, महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर को लेकर चल रहे विवाद के बीच सरकार ने आज सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। बैठक में भाजपा को छोड़कर सभी दलों ने भाग लिया। बैठक के बाद आदित्य ठाकरे ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यह सिर्फ मंदिर- मस्जिद का मामला नहीं, बल्कि लाउडस्पीकर का विषय है। 2015 और 2017 के बीच, राज्य सरकार के प्रयासों से, अदालत ने सभी उद्योगों और अन्य क्षेत्रों के लिए डेसीबल तय किया है। उन्होंने कहा कि बैठक में निर्णय लिया गया कि एक प्रतिनिधिमंडल केंद्र सरकार से मिलकर मुद्दे के समाधान पर चर्चा करेगा।
आदित्य ठाकरे ने कहा कि हम किसी एक पक्ष के लिए नियम नहीं बना सकते। हम इस मुद्दे पर केंद्र सरकार से चर्चा करेंगे और सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन किया जाएगा। उन्होंने राज ठाकरे पर हमला बोलते हुए कहा कि कोई पार्टी इसे जीवित रहने का मुद्दा बना रही है। आपको बता दें कि राज ठाकरे ने आज की बैठक में भी हिस्सा लेने से इनकार कर दिया था।
मनसे नेता संदीप देशपांडे से मिली ताजा जानकारी के अनुसार, राज ठाकरे ने इस बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया था।। गौरतलब है कि राज ठाकरे ने महाराष्ट्र की सभी मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने के लिए 3 मई तक का समय दिया है।
यदि समय रहते लाउडस्‍पीकर नहीं हटाये गए तो वे मस्जिदों के बाहर लाउडस्‍पीकर पर हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। ऐसे में इस बैठक के हंगामेदार होने की पूरी आशंका है। बता दें कि भाजपा विधायक हनुमान चालीसा का पाठ करने वाले राणा दंपती का मुद्दा भी उठाएंगे।