Home Crime मुंबई पुलिस फर्जी FIR सर्कुलेट कर रही है – किरीट सोमैया

मुंबई पुलिस फर्जी FIR सर्कुलेट कर रही है – किरीट सोमैया

22
0

मुंबई : बीजेपी नेता किरीट सोमैया पर कथित हमले के बाद से एफआईआर कराने की बात सामने आ रही है। इस संबंध में मुंबई पुलिस का एक एफआईआर भी वायरल हो रहा है। वहीं इस पूरे मामले पर बीजेपी नेता ने सफाई दी। किरीट सोमैया ने कहा कि मुंबई पुलिस 23 अप्रैल को मेरे असाल्ट के मामले में में फेक एफआईआर सर्कुलेट कर रही है। सोमैया ने कहा कि मैंने कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। 23 अप्रैल को बांद्रा पुलिस ने मेरी एफआईआर को दर्ज करने से इनकार कर दिया था।
सोमैया ने कहा कि वह बोगस मैनुपुलेट एफआईआर की आपराधिक षड्यंत्र को लेकर आज दोपहर 12 बजे खार पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराएंगे। बीजेपी नेता ने कहा कि मैंने कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई है। उन्होंने कहा कि मैं खार पुलिस स्टेशन में बोगस एफआईआर को लेकर शिकायत दर्ज कराउंगा। मुंबई पुलिस मेरे खिलाफ असाल्ट को लेकर फेक एफआईआर को सर्कुलेट कर रही है।